फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   many huts turn to ashes

भटनी के चुहिया गांव में आग लगने से कई झोपड़ियां राख

Fri, 09 Apr 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
many huts turn to ashes
भटनी के चुहिया गांव में आग लगने से कई झोपड़ियां राख
विज्ञापन

घांटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के चुहिया गांव में चूल्हे की चिनगारी से लगी आग से कई झोपड़ियां राख हो गईं। गांव के लोगों ने पम्पिंग सेट चला कर आग बुझाई। झोपड़ियां में रखा सारा सामान भी जल कर राख हो गया।

भटनी के चुहिया गांव में शुक्रवार की शाम झोपड़ी लपटें उठती देख गांव के लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान कई झोपड़ियाें तक आग पहुंच गई। लोग नल व पम्पिंग सेट चालू कर आग बुझाने का प्रयास करते रहे। जब तक आग पर काबू पाया गया, शैल देवी पत्नी स्व भरत प्रसाद की झोपड़ी समेत उसमें रखे दस हजार रुपये व गृहस्थी का सामान राख हो गया। इसके साथ ही ललन प्रसाद, भरत प्रसाद, अशोक प्रसाद, बांसदेव प्रसाद, रामनिहोरा प्रसाद, बाबुनंदन प्रसाद, स्वामीनाथ प्रसाद, विनोद प्रसाद, सुरेश प्रसाद, बुचिया देवी की झोपड़ियां व उसमें रखा अनाज व अन्य सामान राख हो गया। लोगों का कहना कि लगभग एक लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हल्का लेखपाल राहुल यादव ने नुकसान का आंकड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed