फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Many cases are registered against both the named shooters

Deoria News: दोनों नामजद शूटरों पर दर्ज हैं कई मामले

Wed, 27 Nov 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 27 Nov 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Many cases are registered against both the named shooters
देवरिया। निहाल हत्याकांड में नामजद आरोपियों पर कई मामले दर्ज हैं। घटना के शूटर गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के बेलाडाड़ निवासी बृजेश गोस्वामी व यहीं के कहला गांव के रहने वाले अमन गिर का नाता इलाके में एक गिरोह के सक्रिय सदस्य के रूप में है। कई मामलों में बृजेश के साथ अमन भी शामिल रहा है।
विज्ञापन

अमन पर गगहा थाने में धारा-392, 411, 307 के तहत दो मामले दर्ज हैं। इन दोनों मामले में बृजेश गोस्वामी भी अपने गिरोह के सरगना और साथियों के साथ रहा है। बृजेश के विरुद्ध गगहा थाने में आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट के तहत करीब 12 मामलों में केस दर्ज है। निहाल हत्याकांड को अंजाम देने के लिए दोनों ने मोटी रकम ली और पुलिस की आंख में धूल झोंककर देवरिया में कई दिनों तक रहते हुए निहाल की रेकी करवाई। इसके बाद निहाल को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वर्ष 2019 में बृजेश गोस्वामी पर गगहा थाने में पहला मामला दर्ज हुआ था। इसी वर्ष अमन गिरि के विरुद्ध भी यहां मामला दर्ज हुआ था। दोनों तभी से एक साथ एक ही गिरोह में रहकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे। उनके विरुद्ध गगहा के अलावा आसपास के थानों में भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उनका आपराधिक इतिहास एकत्र कर रही है। सीएम के निर्देश पर एसपी संकल्प शर्मा ने दोनों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed