फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   manoj tiwari made road show in favour of bjp candidate

भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी ने किया रोड शो

Tue, 22 Feb 2022 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
manoj tiwari made road show in favour of bjp candidate
भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी ने किया रोड शो
विज्ञापन

बरहज। भोजपुरी गायक और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी दीपक मिश्र शाका के समर्थन में रोड शो किया। एसके इंटर कालेज के मैदान पर हेलिपैड पर उतरे मनोज तिवारी ने सबसे पहले अनंत महाप्रभु की तपोभूमि को प्रणाम करते हुए वीर-वीरांगनाओं को नमन किया।
नियत समय से सवा घंटा देरी से पहुंचे सांसद मनोज तिवारी ने सभी से माफी मांगते हुए ‘चाचा, दीदी, भईया, बहिनी गोड़ लाग तानी’ कहा। अयोध्या में मंदिर बनने लगा, बरहज में भगवा छाने लगा...गीत पर लोग उनके मुरीद हो गए। इंटर कालेज के मैदान से निकला काफिला नगर सहित लवरछी बाइपास आदि जगहों पर भ्रमण किया। रोड शो में समर्थक जय श्रीराम नारे बुलंद कर रहे थे। इस दौरान माधव प्रसाद, रामधनी गोंड़, कुश भगत, अभय नाथ तिवारी, अंगद तिवारी, रविकांत उपाध्याय, राजेश मिश्र, अजय प्रताप सिंह, ओजी सिंह, रामजी सिंह, बजरंगी त्रिपाठी, श्रवण सिंह, अभयानंद तिवारी, घनश्याम पांडेय, अजीत जायसवाल, सचिन शुक्ल, रामजोखन निषाद, अमरेंद्र गुप्त, सचिन सिंह, बिंदेश्वर गिरी, शिवसहाय बर्नवाल, कृष्ण मोहन पाठक, अमित जायसवाल, निशिकांत दीक्षित, संजय वर्मा, अखंड प्रताप सिंह, संजय सिंह, आशुतोष उपाध्याय, राहुल सिंह, रमेश मिश्र, अंबिकेश सिंह, राजन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेल्फी के लिए मची रही होड़
बरहज। भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी के रोड शो कार्यक्रम में समर्थकों का हुजूम रहा। कार्यक्रम में उनके साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं में होड़ मची रही। सेल्फी के लिए युवा एक-दूसरे पर गिर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed