{"_id":"6894990ef61fa1d4e500d889c45895eb","slug":"manjula-in-south-asian-games-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण एशियाई खेल में मंजुला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण एशियाई खेल में मंजुला
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की बेटी मंजुला दक्षिण एशियाई खेल स्पर्धा बुधवार को अपनी प्रतिभा दिखाएगी। उसे हैंडबाल प्रतियोगिता में भारत की ओर से खेलने का मौका मिला है।वह गुवाहाटी के खेल स्टेडियम में कड़े अभ्यास में जुटी है।
लार, संजाव की मंजुला ने टाउन हाल स्थित प्राथमिक स्कूल से प्राथमिक शिक्षा पास की। इंटर नोनापार स्थित मणिनाथ इंटर कॉलेज से और वर्तमान में वह गोरखपुर विश्व विद्यालय से स्नातक कर रही है।
विशुनपुर कला इंटर कॉलेज में शिक्षक पिता विनोद पाठक कहते हैं कि उसने 11 वर्ष पहले जनपद स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जूनियर के बाद उसे सीनियर टीम में भी खेलने का मौका मिला। वर्ष 2015 में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में अव्वल आने पर मंजुला को सम्मानित किया।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे सीनियर नेशनल टीम में भी वह खेल चुकी है।वहीं मंजुला पाठक ने बातचीत में बताया कि खेल के प्रति उसकी रूचि बचपन से रही है।
माहौल तब मिला जब 2010 में भारतीय खेल प्राधिकरण लखनऊ में दाखिला हुआ। कोच मुहम्मद आसिफ खान के निर्देशन में पांच वर्ष हैंडबाल खेला।
राज्य में कई जगह खेलने के बाद चयन खेल कोटे से रेलवे में हो गया। वर्तमान में गोरखपुर जंक्शन में टीसी के पद पर तैनात मंजुला के रेलवे के कोच फुरकान अहमद के साथ गुवाहाटी स्टेडियम में अभ्यास कर रही है।
10 फरवरी से 16 फ़रवरी तक दक्षिण एशियाई टीम में भारत की ओर से खेलना है। इसमें पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, नेपाल आदि देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
मंजुला के चयन पर बाबा अवकाश प्राप्त शिक्षक नगनारायण पाठक, विनोद पाठक, डॉ. जय प्रकाश पाठक, पत्रकार नर्वदेश्वर पाण्डेय देहाती, डॉ. मनोज कुमार पाठक, अमरेश पाण्डेय, ब्रजेश पाण्डेय, नीरज पाण्डेय, योगेश, मधुलेश, पवन कुमार पाठक, मनोज पाण्डेय, अरविन्द दूबे, परमात्मा दूबे, सुमंत दूबे आदि ने खुशी का का इजहार किया है।