फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   mangal badhai utsaw celebrated

मंगल बधाई उत्सव में गोते लगाते रहे श्रद्धालु

Fri, 13 May 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
mangal badhai utsaw celebrated
बालाजी मंदिर में ब्रह्मोत्सव में भगवान के स्नान के पूर्व पुजन अर्चन किया गया तथा उपस्थित भक्त।स? - फोटो : DEORIA
मंगल बधाई उत्सव में गोते लगाते रहे श्रद्धालु
विज्ञापन

श्री तिरुपति बालाजी मंदिर में श्रीब्रह्मोत्सव का छठवां दिन, दिनभर गूंजे मंत्र
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शहर के कसया रोड स्थित भक्ति वाटिका परिसर स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में श्री ब्रह्मोत्सव के छठवें दिन शक्रवार को जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी राजनारायणाचार्य ने कहा कि ब्रह्मोत्सव में शामिल होने का सौभाग्य सभी को नहीं मिल सकता। भगवान वेंकटेश की प्रेरणा से ऐसे आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिलता है। भगवान के चरणों में उसका अनुराग होता है जिसके अंदर भक्ति की लौ जलती रहती है। उनके चरणों में एक बार सिर झुका कर मांगिए आपको कल्पना से परे वह सब कुछ प्रदान करेंगे। आप उन्हें अपना मान लीजिए सारे कार्य संवर जाएंगे।

श्री तिरुपति बालाजी मंदिर में पूरा दिन पूजन-अर्चन के दौरान मंत्र गूंजते रहे। शाम को भगवान वेंकटेश की सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर में देर शाम तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। सुबह से लेकर शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सुबह नित्ययज्ञ, श्री वेंकटेश भगवान की सवारी निकाली गई। दोपहर में श्री भक्ति पुष्करणी में विधि विधान से अवभृथस्थान कराया गया। शाम को झूला दर्शन, मंगल बधाई उत्सव, चन्द्रप्रभा सवारी निकाली गई। इस मौके पर स्वामी बालकृष्णाचार्य, जगद्गुरु अनन्ताचार्य वृन्दावन, दियरांचल पीठाधीश उद्धव प्रपन्नाचार्य बिहार, करुषपीठाधीश्वर स्वामी हरिप्रपन्नाचार्य बिहार, जगद्गुरु अनंताचार्य वृंदावन, स्वामी नृसिंहाचार्य प्रयागराज, श्रीपतिपीठाधीश्वर जगदाचार्य स्वामी राजगोपालाचार्य बक्सर, श्रीजानकीवल्लभ पीठाधीश स्वामी ऋषिकान्ताचार्य भीमपट्टी आरा, त्रिदंडी श्याम नारायणाचार्य जियर स्वामी चित्रकूट, सुदर्शनाचार्य स्वामी गल श्रीराम तमिलनाडु, बद्रीनाथन स्वामी कांची तमिलनाडु के अलावा भक्तजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed