{"_id":"627e9e547704072df575ca2b","slug":"mangal-badhai-utsaw-celebrated-deoria-news-gkp4367597154","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगल बधाई उत्सव में गोते लगाते रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगल बधाई उत्सव में गोते लगाते रहे श्रद्धालु
विज्ञापन
बालाजी मंदिर में ब्रह्मोत्सव में भगवान के स्नान के पूर्व पुजन अर्चन किया गया तथा उपस्थित भक्त।स?
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगल बधाई उत्सव में गोते लगाते रहे श्रद्धालु
श्री तिरुपति बालाजी मंदिर में श्रीब्रह्मोत्सव का छठवां दिन, दिनभर गूंजे मंत्र
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शहर के कसया रोड स्थित भक्ति वाटिका परिसर स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में श्री ब्रह्मोत्सव के छठवें दिन शक्रवार को जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी राजनारायणाचार्य ने कहा कि ब्रह्मोत्सव में शामिल होने का सौभाग्य सभी को नहीं मिल सकता। भगवान वेंकटेश की प्रेरणा से ऐसे आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिलता है। भगवान के चरणों में उसका अनुराग होता है जिसके अंदर भक्ति की लौ जलती रहती है। उनके चरणों में एक बार सिर झुका कर मांगिए आपको कल्पना से परे वह सब कुछ प्रदान करेंगे। आप उन्हें अपना मान लीजिए सारे कार्य संवर जाएंगे।
श्री तिरुपति बालाजी मंदिर में पूरा दिन पूजन-अर्चन के दौरान मंत्र गूंजते रहे। शाम को भगवान वेंकटेश की सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर में देर शाम तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। सुबह से लेकर शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सुबह नित्ययज्ञ, श्री वेंकटेश भगवान की सवारी निकाली गई। दोपहर में श्री भक्ति पुष्करणी में विधि विधान से अवभृथस्थान कराया गया। शाम को झूला दर्शन, मंगल बधाई उत्सव, चन्द्रप्रभा सवारी निकाली गई। इस मौके पर स्वामी बालकृष्णाचार्य, जगद्गुरु अनन्ताचार्य वृन्दावन, दियरांचल पीठाधीश उद्धव प्रपन्नाचार्य बिहार, करुषपीठाधीश्वर स्वामी हरिप्रपन्नाचार्य बिहार, जगद्गुरु अनंताचार्य वृंदावन, स्वामी नृसिंहाचार्य प्रयागराज, श्रीपतिपीठाधीश्वर जगदाचार्य स्वामी राजगोपालाचार्य बक्सर, श्रीजानकीवल्लभ पीठाधीश स्वामी ऋषिकान्ताचार्य भीमपट्टी आरा, त्रिदंडी श्याम नारायणाचार्य जियर स्वामी चित्रकूट, सुदर्शनाचार्य स्वामी गल श्रीराम तमिलनाडु, बद्रीनाथन स्वामी कांची तमिलनाडु के अलावा भक्तजन मौजूद रहे।