{"_id":"64d283da876c2bcb2e046bb9","slug":"manbadh-stabbed-woman-for-not-lending-prawns-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-3611-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: झींगा उधार नहीं देने पर मनबढ़ ने महिला को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: झींगा उधार नहीं देने पर मनबढ़ ने महिला को मारा चाकू
Tue, 08 Aug 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। झींगा उधार नहीं देने पर मंगलवार को एक मनबढ़ युवक ने महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना खुखुंदू बाजार के जलकल के पास हुई। खून से लथपथ महिला को लेकर आस-पास के लोग लेकर थाने पहुंचे। पुलिस तत्काल आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मदनपुर क्षेत्र की रहने वाली सरस्वती देवी (55) लंबे समय से खुखुंदू कस्बे में रहकर झींगा और मछली बेचती हैं। इसी कारोबार की बदौलत उनके परिवार की जीविका चलती है। मंगलवार देर शाम को वह जलकल के पास मेन रोड पर बैठकर झींगा बेंच रहीं थीं। बताया जा रहा है कि वहीं ठेला लगाकर चाट बेचने वाला शख्स उनसे सौ ग्राम झींगा उधार मांगने लगा। पीड़ित उधार देने से इंकार की तो आरोपी बौखला कर उनपर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित महिला हाथ उठाई तो चाकू उनके हथेली पर लग गया। चाकू लगने के बाद वह जमीन पर गिर पड़ीं। खून से लथपथ जमीन पर तड़पते देख आस-पास के लोग उन्हें नजदीक के एक प्राइवेट अस्पताल पर ले गए। जहां डाक्टर ने पुलिस केस बताकर थाने भेज दिया। फिर पुलिस की मौजूदगी में पीड़ित का एक प्राइवेट डाक्टर से प्राथमिक उपचार कराया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष सुमित कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलते ही मयफोर्स मौके पर पहुंचा था। आरोपी की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।