फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   man was murdered by slitting his throat in Deoria

UP: ससुराल में शख्स की गला काटकर हत्या, दवा लेने निकला था अच्छे लाल; मर्डर के पीछे सामने आ रही ये वजह

Sun, 21 Jul 2024 10:44 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज़ एजेंसी, मदनपुर/बरहज
संवाद न्यूज़ एजेंसी, मदनपुर/बरहज Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 21 Jul 2024 10:44 PM IST
सार

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज गोला के छोटी देवरी निवासी अच्छे लाल पासवान (40) 10 दिन पहले अपने ससुराल में चिखुरी पासवान के घर टड़वा गांव में गए थे। 12 जुलाई को उनके साले के लड़के की शादी थी।

विज्ञापन
man was murdered by slitting his throat in Deoria
व्यक्ति की ससुराल में गला काटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ससुराल में एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। वह रविवार की शाम ससुराल से दवा लेने चौराहे की तरफ निकला था। घटना के पीछे मृतक के घर जमीन का विवाद बताया जा रहा है। घटना रुद्रपुर मदनपुर रोड के स्थित टड़वा गांव में हुई। मृतक 10 दिन से ससुराल में था। वह गोरखपुर जिले के बड़हलगंज गोला थाना क्षेत्र के छोटी देवरी गांव का निवासी है। 

विज्ञापन

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज गोला के छोटी देवरी निवासी अच्छे लाल पासवान (40) 10 दिन पहले अपने ससुराल में चिखुरी पासवान के घर टड़वा गांव में गए थे। 12 जुलाई को उनके साले के लड़के की शादी थी। जिसमें वह अपनी पत्नी केवली देवी और बच्चे राज, शिव, राजन, प्रीति और सोनी के साथ शामिल होने गए थे। शादी के बाद बीच में वह दो दिन के लिए अपने ननिहाल करमेल चले गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार रविवार की शाम वह घर से पत्नी की दवा लेने के लिए बोलकर निकले। शाम करीब सात बजे रुद्रपुर मदनपुर मार्ग एक आटा चक्की के पीछे तीन युवकों के साथ उन्हें बैठे देखा गया। कुछ देर बाद वह खून से लथपथ सड़क की तरफ भागे और गिर गए। धारदार हथियार से उनके गले और पेट पर वार किया गया था। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने को मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का कारण पता किया जा रहा है।

विज्ञापन

जमीन विवाद बताई जा रही हत्या की वजह 
मदनपुर के टड़वा गांव में ससुराल में आए युवक की हत्या के पीछे उसके घर में भाई और पिता से जमीन का विवाद होना बताया जा रहा है। लोग नशे में हत्या को अंजाम देने की आशंका जता रहे हैं।
 

मृतक मुंबई में रहकर मजदूरी का काम करता था। वह अगले सप्ताह मुंबई जाने वाला था। गोरखपुर जिले के बड़हलगंज गोला के छोटी देवरी निवासी अच्छे लाल पासवान का घर में बंटवारे को लेकर विवाद बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार जिसको लेकर दो बार विवाद भी हो चुका है। विवाद करने वाले लोगों ने हत्या की धमकी भी दी थी। 

मृतक घर से निकलने से पहले मोबाइल घर पर छोड़ दिया था। उसे चौराहे पर आटा चक्की के पीछे तीन युवकों के साथ बैठे देखा गया। करीब 20 मिनट बाद वह खून से लथपथ होकर सड़क की तरफ भागा और गिर गया। लोग कुछ समझ पाते हैं, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।  पत्नी केवली देवी ने पुलिस को परिवार में जमीन के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed