{"_id":"6562f4278a1b4cd5ad075bc6","slug":"man-murdered-by-slitting-his-neck-dead-body-found-in-field-in-deoria-2023-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria Murder: देवरिया में अधेड़ की गर्दन काटकर हत्या, सिर में भी थी गंभीर चोट; ऐसे हाल में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria Murder: देवरिया में अधेड़ की गर्दन काटकर हत्या, सिर में भी थी गंभीर चोट; ऐसे हाल में मिली लाश
Sun, 26 Nov 2023 02:29 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 26 Nov 2023 02:29 PM IST
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया के मदनपुर थाना इलाके में अधेड़ की गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। देवरिया के बरहज तहसील इलाके के मदनपुर थाना क्षेत्र के पिड़रा गांव में यह वारदात हुई।
गांव के उत्तर चकरोड पर गब्बू यादव (55) पुत्र स्व. राजवल्लभ का शव मिला। जानकारी पर आसपास के लोग जुट गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गब्बू के सिर पर गंभीर चोट थी। जबकि मौके पर फावड़ा मिला है। परिजन जमीन रंजिश में हत्या का आरोप लगा रहे थे।
एडीशनल एसपी राजेश कुमार और सीओ रुद्रपुर अंशुमन श्रीवास्तव ने घटनास्थल का जायजा लिया। पिड़रा गांव निवासी गब्बू यादव शनिवार की शाम से खेत पर पानी चला रहा था। रविवार की सुबह उसका शव चकमार्ग पर मिला। जानकारी होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में परिवार के लोग भी आ गए।
विज्ञापन
किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। थानाध्यक्ष नवीन चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बताया कि गब्बू के सिर पर गंभीर चोट थी। वह खून से लथपथ थे। परिजन बगल के गांव के कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे।

गब्बू की मौत पर पत्नी शारदा देवी दहाड़े मारने लगी। जबकि छोटे पुत्र रामनिवास, पुत्री प्रियंका, नीरज, मीना का रो-रो कर बुरा हाल था। हालांकि पुलिस ने मामले में तीन लोगों को उठाया है। सीओ रुद्रपुर अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है।