{"_id":"62a5b9c957d5641d470b152e","slug":"man-getting-blackmailed-about-his-nude-video-being-uploaded-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: विदेश में नौकरी के नाम पर मेडिकल चेकअप के बहाने मंगाया नग्न वीडियो, अब सोशल मीडिया पर अपलोड करने की दे रहा धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: विदेश में नौकरी के नाम पर मेडिकल चेकअप के बहाने मंगाया नग्न वीडियो, अब सोशल मीडिया पर अपलोड करने की दे रहा धमकी
Sun, 12 Jun 2022 03:32 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 12 Jun 2022 03:32 PM IST
सार
10 जून को युवक के पास एक दूसरे नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने उसका नग्न वीडियो यूट्यूब और फेसबुक पर अपलोड करने की धमकी दी। शाम को उसने दोबारा फोन कर युवक से 25 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बेरोजगार युवक से विदेश भेजने के नाम पर और मेडिकल कराने के बहाने एक व्यक्ति ने उसका नग्न वीडियो मांग लिया। वीडियो मिलने के बाद उसने युवक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को 9 जून की शाम मोबाइल से एक फोन आया। कॉल करने वाले ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया। उसने युवक से मेडिकल चेकअप की बहानेबाजी कर उसका नग्न वीडियो मांग लिया। झांसे में आकर युवक ने अपना वीडियो बनाकर उसके व्हॉट्सएप पर भेज दिया।
10 जून को युवक के पास एक दूसरे नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने उसका नग्न वीडियो यूट्यूब और फेसबुक पर अपलोड करने की धमकी दी। शाम को उसने दोबारा फोन कर युवक से 25 हजार रुपये की मांग की। नहीं देने पर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
इससे परेशान युवक रविवार को थाने पहुंचा। उसने झांसा देने वालों के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि मामला संज्ञान में है। आरोपियों की जानकारी निकाल कर मामले की छानबीन कराई जाएगी।