फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   man death in road accident

अनुबंधित बस की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 04 Oct 2020 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
man death in road accident
अनुबंधित बस की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

गौरी बाजार (देवरिया)। देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर क्षेत्र के गौरी खुर्द गांव के समीप सड़क पार करते समय अनुबंधित बस की चपेट में आने से 30 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। काफी प्रयास के बावजूद युवक की पहचान नहीं हो पाई।

ग्रामीणों के अनुसार सवारियों से भरी एक अनुबंधित बस रविवार को दोपहर में गोरखपुर से रुद्रपुर जा रही थी, इसी बीच मुख्य मार्ग पर गौरी खुर्द गांव के समीप सड़क पार करते समय एक युवक अनुबंधित बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे उपचार के लिए देवरिया ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। युवक आसमानी रंग की शर्ट, सफेद रंग का पैंट पहने था। वह चश्मा व बेल्ट लगाया था। घटना के बाद अनुबंधित बस चालक वाहन लेकर फरार हो गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अश्विनी राय ने बताया कि युवक के दाहिने हाथ पर रामआशीष गोदने से लिखा था। उसके पास कोई मोबाइल नहीं पाया गया, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed