फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   man beat in land dispute

भूमि विवाद में युवक की पिटाई, की अभद्रता

Sun, 04 Oct 2020 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
man beat in land dispute
भूमि विवाद में युवक की पिटाई, की अभद्रता
विज्ञापन

देवरिया।
सदर कोतवाली के चकरा पंसरही गांव में जमीनी विवाद में गांव के मनबढ़ों ने एक युवक को शनिवार को सकरापार के निकट एक कब्रिस्तान के पास रोककर बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि मनबढ़ों ने युवक के साथ अभद्रता भी की। पीड़ित के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। एसपी के निर्देश पर रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल और सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय जांच करने गांव पहुंचीं। जहां पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में विनोद यादव, सतीश यादव समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पंसरही गांव में चंद्रभान दूबे के परिवार से कुछ लोगों का भूमि संबंधी विवाद चल रहा है। नवंबर माह में दोनों परिवार के बीच कहासुनी हुई थी। शुक्रवार को चंद्रभान दुबे अपनी बैनामा ली गई भूमि में चहारदीवारी बनवा रहे थे। जिसका विरोध विनोद यादव, सतीश, गोविंद आदि ने किया। इसी को लेकर दोनों परिवार में विवाद शुरू हो गया। शनिवार को अनीश चंद्र द्विवेदी अपने पिता को लेने देवरिया जा रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि सकरापार स्थित कब्रिस्तान के पास सतीश यादव, विनोद यादव और उनके साथ के लोगों ने उन्हें रोक लिया और बेरहमी से अनीश चंद्र द्विवेदी की पिटाई की। आरोप है कि उनके साथ अभद्रता भी की। अनीश ने अपनी पिटाई का दर्द व्यक्त करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसका संज्ञान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने लिया। उन्होंने एसपी से बात कर मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया और खुद ट्वीट की। मुख्यमंत्री के सलाहकार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ सिटी जांच करने रविवार को गांव पहुंचीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों ने मारा पीटा है। इसी दौरान मोबाइल गिर गया, जिसे उठाने अनीश झुके तो आरोपियों ने उनके ऊपर पेशाब कर दिया। उधर, विधायक प्रतिनिधि संजीव शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अर्तयामी सिंह, अजय दूबे, नागेश मणि त्रिपाठी, रामनिवास पांडेय, हेमन्त मिश्र, रिकू पांडेय आदि एसपी से मिलकर घटना पर नाराजगी जताई। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनीस चंद द्विवेदी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
डॉ. श्रीपति मिश्र, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed