{"_id":"665a2d3d3a84eb5f6a0d5a24","slug":"man-arrested-with-invalid-weapons-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-126910-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मैरवा में अवैध हथियारों सहित एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मैरवा में अवैध हथियारों सहित एक गिरफ्तार
Sat, 01 Jun 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 01 Jun 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुजुर्ग। बिहार राज्य के सिवान जिले के मैरवा पुलिस और एसआईटी टीम ने अवैध हथियारों के साथ एक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के इमलौली गांव के नवाब यादव के 35 वर्षीय पुत्र मिथुन यादव के रूप में हुई। इस मामले में शुक्रवार को शाम पांच बजे एसडीपीओ अजीत प्रताप सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 30 मई की रात मैरवा थाना क्षेत्र के इमलौली गांव में अवैध हथियारों मामले में रात्रि पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एसआईटी प्रभारी विनोद सिंह के नेतृत्व में छापा मारकर कर मिथुन यादव के घर की चहारदीवारी में एक करकटनुमा कमरे से अवैध रूप से छुपाकर रखे गए बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए।
इसमें एक कार्बाइन, एक देसी पिस्टल, एक रिवाल्वर, 4 देसी कट्टा, 17 देसी कारतूस, एक मोबाइल, एक बाइक बरामद की गई। इस संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। इतनी बड़ी मात्रा में अवैध हथियार किसलिए रखा गया था। इसके पीछे क्या कारण है। सारी जानकारी इकट्ठा करने में पुलिस जुटी हुई है।