{"_id":"6a4aaa8e843957cb920089f7","slug":"mami-accused-vange-of-getting-drunk-and-beating-her-deoria-news-c-208-1-deo1019-186189-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मामी ने भांजे पर नशे में धुत होकर मारपीट करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मामी ने भांजे पर नशे में धुत होकर मारपीट करने का लगाया आरोप
Mon, 06 Jul 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के रारबड़ी गांव में एक महिला ने ननद और भांजे पर नशे में धुत्त होकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि भांजा उन्हें मारपीट रहा था। बच्चियां छुड़ाने पहुंची तो उनकी भी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख सब इधर-उधर भाग निकले। पीड़िता ने थाने पहुंच पुलिस से शिकायत की है।
रारबड़ी गांव की संगीता देवी का कहना है कि ननद अपने बेटे को लेकर मायके में रहती है। बेटा आए दिन शराब पीकर घर आकर उत्पात मचाता है। शनिवार की रात भी वह शराब पीकर घर आया और उन्हें मारने-पीटने लगा। शोर मचाने पर जब बच्चियां बचाव करने आई तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया।
इस दौरान ननद भी मौके पर मौजूद थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ननद अपने ससुराल का सारा जायदाद बेचकर यहां आ गई है और अब यहां भी हिस्सा मांग रही है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस गई है। जांच कर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।