{"_id":"69d5647356a89fd1e80f94e4","slug":"making-rounds-for-electricity-bill-correction-deoria-news-c-227-1-sgkp1034-156269-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिजली बिल सुधार के लिए लगा रहे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिजली बिल सुधार के लिए लगा रहे चक्कर
Wed, 08 Apr 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर। क्षेत्र के बनगाई नानकार निवासी गोविंद ने आईजीआरएस के माध्यम से जिलाधिकारी से शिकायत की है। उनका कहना है कि 23 दिसंबर 2025 में सरकार की बिजली बिल छूट योजना के तहत बकाया जमा किया था। लेकिन जनवरी माह में वही बिल आ गया तो संबंधित विभाग को सूचित किया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। फरवरी माह में फिर पुराने बकाया समेत बिल आने पर विभागीय अधिकारी से सुधार की मांग की तो उसके साथ अभद्रता की गई। उन्होंने बिजली बिल सुधार करने और अभद्रता करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन