Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Makar Sankranti on January 15, auspicious work will begin from this day.

Deoria News: 15 जनवरी को मकर संक्रांति, इसी दिन से शुरू होंगे शुभ कार्य

Sun, 11 Jan 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 11 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti on January 15, auspicious work will begin from this day.
सलेमपुर/देवरिया। पूरे वर्ष में पड़ने वाली 12 संक्रांतियों में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। यह पर्व सनातन धर्म एवं संस्कृति को मानने वाले लोगों द्वारा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। इसी दिन से सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे सूर्य का उत्तरायण भी कहा जाता है। इसके साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा और सभी शुभ कार्य पुनः प्रारंभ हो जाएंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने बताया कि इस वर्ष मकर संक्रांति की तिथि को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हृषिकेश पंचांग के अनुसार सूर्य देव 14 जनवरी 2026 को रात्रि 9 बजकर 41 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। रात्रि में संक्रांति होने के कारण मकर संक्रांति का पुण्यकाल 15 जनवरी को सूर्योदय के बाद प्राप्त होगा।
विज्ञापन

आचार्य ने बताया कि निर्णय सिंधु के अनुसार भी मकर संक्रांति का पुण्यकाल 15 जनवरी को ही मान्य है। शास्त्रों में सूर्योदय काल में किए गए स्नान और दान को सर्वाधिक पुण्यदायक बताया गया है। इस दिन किए गए कार्यों में निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के दिन श्रद्धालु गंगा, यमुना, सरयू, नर्मदा सहित पवित्र नदियों एवं सरोवरों में स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं और दान-पुण्य करते हैं। पूरे दिन स्नान-दान का शुभ फल प्राप्त होता है। इस दिन तिल, गुड़, खिचड़ी, मूंग की दाल का दान विशेष पुण्यदायक माना गया है। साथ ही शीत ऋतु को देखते हुए निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र और अन्न का दान करना भी श्रेष्ठ फलदायी होता है। आचार्य अजय शुक्ल ने बताया कि खरमास के दौरान जो शुभ कार्य वर्जित रहते हैं, वे मकर संक्रांति के साथ ही पुनः प्रारंभ हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed