फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   major accident averted after road accident in deoria

देवरिया में हादसा: गिट्टी लदा अनियंत्रित ट्राला बिजली का पोल तोड़कर घर में घुसा, दरक गया मकान

Mon, 10 Apr 2023 05:14 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी कंचनपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी कंचनपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 10 Apr 2023 05:14 PM IST
सार

बिजली के पोल और तारों के टूटकर गिरने से कसया-देवरिया मार्ग एक घंटे के लिए अवरुद्ध हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आपूर्ति ठप कारक आवागमन शुरू कराया। घटना को अंजाम देने के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
major accident averted after road accident in deoria
गिट्टी लदा अनियंत्रित ट्राला बिजली का पोल तोड़ घर में घुसा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में तरकुलवा थाना क्षेत्र के रामपुर खास कस्बा में रविवार की देर रात में देवरिया-कसया मार्ग पर गिट्टी लदा अनियंत्रित ट्राला बिजली के पोल से टकराने के बाद घर में घुस गया। इससे मकान दरक गया और बरामदे में रखी गई मारुती कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में लाखों की क्षति का अनुमान है।

विज्ञापन


घटना के बाद कसया-देवरिया मार्ग एक घंटे के लिए आवागमन अवरुद्ध हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली की सप्लाई बंद कराई, तब जाकर आवागमन शुरू हुआ। देर रात में हादसा होने के चलते वहां लोग नहीं थे और बड़ा हादसा होते-होते टला।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: एक बजे रात में टूटी एचटी लाइन, आठ घंटे सांसत में रही लोगों की जान
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की रात्रि एक बजे के करीब देवरिया की तरफ से एक ट्राला गिट्टी लोड करके कसया की तरफ जा रहा था। अभी गढ़रामपुर कस्बे में पहुंचा था कि अनियंत्रित होकर नवतपी इंटर कॉलेज से सटे एक विद्युत पोल को तोड़कर बैजनाथ जायसवाल के घर में घुस गया। जिससे घर के बरामदे में रखी हुई मारुति कार क्षतिग्रस्त हो गई। मकान में कई जगह दीवारें दरक गईं।

 

ट्रक के विद्युत पोल से टकराने के चलते अगल-बगल के बिजली के तीन खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और एलटी बिजली के तार टूटकर जमीन पर गिर गए। गनीमत था कि हादसे के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

बिजली के पोल और तारों के टूटकर गिरने से कसया-देवरिया मार्ग एक घंटे के लिए अवरुद्ध हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आपूर्ति ठप कारक आवागमन शुरू कराया। घटना को अंजाम देने के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed