{"_id":"65b6ac781eb2a6b2bc0d9596","slug":"main-accuse-of-rape-arrested-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-118274-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवती से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवती से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Mon, 29 Jan 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
फाॅलोअप
आरोपी यासीन को पुलिस ने न्यायालय में किया पेश, वहां से भेजा गया जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। युवती से जबरदस्ती संबंध बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
सीतापुर की एक युवती से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती के बाद निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी थाना क्षेत्र के मेदीपट्टी गांव के सामने खड़ा होकर सवारी ढूंढ रहा है। वह कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम यासीन अंसारी पुत्र मंगरू निवासी सेमरी बताया। पुलिस की पूछताछ में उसने युवती से सामूहिक दुष्कर्म की बात कबूल की। युवती ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया था कि आरोपी और उसके बहनोई ने निकाह का झांसा देकर अबूबकर नगर के एक निजी अस्पताल में उससे संबंध बनाए थे। उसने आरोपी युवक के घरवालों को सारी बात बताई तो उन लोगों ने धमकी देते हुए मार-पीटकर भगा दिया था। तब उसने पुलिस की शरण ली। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।