{"_id":"624b2a8b80aa340ebf1adaa2","slug":"mahelka-and-nisha-were-selected-in-the-camp-of-youth-national-volleyball-championship-deoria-news-gkp4321990148","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के कैंप में चुनीं गईं महेलका और निशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के कैंप में चुनीं गईं महेलका और निशा
विज्ञापन

देवरिया। 11 से 16 अप्रैल तक उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित होने वाली महिला-पुरुष वॉलीबॉल यूथ नेशनल चैंपियनशिप के कैंप में जिले खरजरवा की महेलका बानो व बटुलही की निशा राजभर का चयन हुुआ। पीलीभत में यूपी टीम के कैंप में पूरे प्रदेश से 18 खिलाड़ी चुनी गई हैं।
डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव व्यास चतुर्वेदी ने सोमवार को बताया कि कैंप के लिए चुनी गई 18 सदस्यीय यूपी टीम में महेलका बानो व निशा राजभर का चयन हुुआ है। यूथ नेशनल के लिए इन्हीं 18 में 12 सदस्यों वाली फाइनल टीम चयनित होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि बेहतर खेल की बदौलत यह दोनों खिलाड़ी फाइनल टीम में जगह बनाने में कामयाब होंगी। इनके चयन पर एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेश कुमार शाही, कोषाध्यक्ष श्याम कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सिंटू खान, नरेंद्र चौबे, रफीक, नासिर, सोनू आदि ने इन्हें बधाई दी।
स्पोर्ट्स हॉस्टल के आनंद मिश्रा भी चैंपियनशिप के कैंप में
जिला क्रीड़ाधिकारी केके पांडेय ने बताया कि स्पोर्ट्स हॉस्टल देवरिया के छात्र आनंद मिश्रा निवासी चुनार भी यूथ नेशनल चैंपियनशिप में यूपी टीम के कैंप के लिए चुने गए हैं। इन तीनों खिलाड़ियों ने स्व. रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम से वॉलीबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त किया है।