फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mahapanchayat will be held today on the issue of bypass and Baitalpur sugar mill

Deoria News: बाईपास और बैतालपुर चीनी मिल के मुद्दे पर आज होगी महापंचायत

Tue, 14 Jan 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 14 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat will be held today on the issue of bypass and Baitalpur sugar mill
देवरिया। बाईपास निर्माण और बैतालपुर चीनी मिल सहित अन्य मुद्दों को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में महापंचायत होगी। इसे लेकर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ने रणनीति बनाई।
विज्ञापन

इसमें देवरिया बाईपास, सलेमपुर-नवलपुर बाईपास से प्रभावित किसानों की मांगों को लेकर एवं बैतालपुर चीनी मिल चालू कराने को लेकर किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में शामिल होने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

भाकियू के पूर्वी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष किसान नेता विनय सिंह सैंथवार ने कहा कि देवरिया बाईपास, सलेमपुर नवलपुर बाईपास में जिला प्रशासन के एडीएम प्रशासन द्वारा घोषित अवॉर्ड को निरस्त कर नया अवॉर्ड बनाने एवं बैतालपुर में नई चीनी मिल लगाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन, भूमि बचाओ, किसान बचाओ संघर्ष समिति, चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति से जुड़े किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू नेता ने कहा कि किसी भी कीमत पर किसान मुआवजे में 67 प्रतिशत की कटौती को स्वीकार नहीं करेंगे। भारतीय किसान यूनियन 16 जनवरी को डीएम कार्यालय में आंदोलन करेगी।
भाकियू जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण उर्फ बड़े शाही ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार वर्ष 2013 में मनमोहन सिंह सरकार में किसानों के हित में संसद में पारित भूमि अधिग्रहण कानून की धज्जियां उड़ा रहा है।

वहीं भाकियू पूर्वी उत्तर प्रदेश सचिव विनोद गुप्ता ने कहा कि बैतालपुर में नई चीनी मिल लगाने के लिए भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार कई बार घोषणा की, लेकिन आज तक चीनी मिल लगाने के लिए सरकारी बजट की घोषणा नहीं की गई।
जिला संयोजक सदानंद यादव ने कहा कि 16 जनवरी को कलक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम कार्यालय में होने वाली महापंचायत ऐतिहासिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed