फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mahant's deep relationship with Deoria district

देवरिया जिले से है महंत का गहरा नाता

Sat, 18 Mar 2017 10:51 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 18 Mar 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Mahant's deep relationship with Deoria district
YOGI - फोटो : SELF
सुधीर श्रीवास्तव/सुनील सिंह
विज्ञापन

देवरिया। लंबे वक्त बाद यूपी को सीएम पूर्वांचल से मिला है। बीर बहादुर सिंह के बाद महंत आदित्यनाथ सूबे की रहनुमाई करेंगे। आदित्यनाथ का देवरिया से गहरा नाता है। अपने गैर राजनीतिक संगठन हिन्दू युवा वाहिनी के जरिए उनकी गांव-गांव में पैठ है। जिले का कोई भी ऐसा गांव नहीं है, जिसमें वह किसी नामचीन आदमी को जानते न हो।

जब-जब हिन्दुओं पर जुल्म, ज्यादती ढाए गए, महंत दौड़े-दौड़े देवरिया चले आए। शारदीय नवरात्र में लार में मूर्ति विसर्जन के दौरान बलवा हुआ। उस समय महंत आदित्यनाथ नेपाल में हिन्दू सम्मेलन में भाग लेने गए थे। वहां से लौटते ही वह देवरिया आए। लार जाने वाले थे कि प्रशासन ने शांति व्यवस्था के मद्देनजर रोक दिया। हालांकि महंत ने देवरिया में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा था कि वह हिन्दू उत्पीड़न के विरोध में लार में हिन्दू महापंचायत करेंगे।
विज्ञापन


चूंकि चुनावी वर्ष था, लिहाजा वोट के खातिर उन्होंने कोई जोखिम मोल लेना मुनासिब नहीं समझा। यहीं से अंदाजा हो चला था कि आदित्यनाथ अब उग्र हिन्दू तेवर दिखाने से बच रहे हैं। जैसे अर्जुन का लक्ष्य मछली की आंख में तीर मारना था उसी प्रकार आदित्यनाथ का लक्ष्य का शायद सीएम की कुर्सी थी। विधानसभा चुनाव के दौरान महंत आदित्यनाथ का तेवर भी देवरिया में तल्ख नहीं दिखा। पहले उग्र हिन्दुत्व की बात करने वाले महंत ने पथरदेवा की चुनावी सभा में सभी धर्मों को साधने की कोशिश में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्यनाथ भले ही रविवार को सीएम पद की शपथ लेंगे, लेकिन उनके लिए मर मिटने वाले हियुवा के कार्यकर्ताओं को मानो पूरा जहान ही मिल गया हो। विधानसभा चुनाव के दौरान हियुवा से जुड़े देवरिया के कई कार्यकर्ता टिकट की लाइन में खड़े थे। टिकट न मिलने से हियुवा कार्यकर्ताओं में नाराजगी जरूर हुई, लेकिन अपने अगुवा की डांट, डपट के आगे बुझे मन से भाजपा के लिए प्रचार-प्रसार करते रहे।


सिर्फ विधानसभा चुनाव में ही उन्होंने देवरिया जिले को नहीं मथा बल्कि लोकसभा चुनाव में कलराज मिश्रा के लिए एड़ी से चोटी का जोर लगा दिया था। महंत के एक समर्थक ने कहा कि अब दिन हमारा है। बहुत जुल्म और ज्यादती सह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed