फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   maha shivratri

Deoria News: जलाभिषेक करने उमड़ा आस्था का जनसमुद्र

Sat, 09 Mar 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 09 Mar 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
maha shivratri
दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में हर हर महादेव के जयघोष के बीच हुआ पूजन-अर्चन
विज्ञापन

नगर में निकली भगवान शिव के बरात की झांकी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर पौराणिक तीर्थ स्थल दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में शिव का जलाभिषेक करने के लिए आस्था का जनसमुद्र उमड़ पड़ा। गर्भ गृह में हर हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने शिव का पूजन-अर्चन किया। वहीं, नगर में शाम को शिव बरात निकली। बरात का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान मंदिर परिक्षेत्र में अहले सुबह से देर रात तक भीड़ लगी रही।
मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मुख्य द्वार का कपाट रात में दो बजे ही खोल दिया गया। मंदिर के दक्षिणी द्वारा से प्रवेश करने के बाद गर्भगृह में पश्चिमी दरवाजे से श्रद्धालुओं का जत्था अंदर पहुंचा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह प्रशासन की तरफ से बैरिकेडिंग की गई थी। मंदिर के मुख्य द्वार पर पूजा-अर्चन कर निकल रहे श्रद्धालुओं को दो रास्तों से मेला परिक्षेत्र तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

मंदिर में भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने रुद्रपुर-गोरखपुर मार्ग पर चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। मंदिर में पूजा-अर्चन करने के बाद लोगों ने जमकर खरीदारी की। वहीं, बच्चे बड़े से लेकर छोटे झूले का आनंद लेते हुए दिखे। मौत का कुआं में हैरतंगेज कारनामे देख कर लोग रोमांचित हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में नगर पंचायत प्रशासन की ओर से पथ प्रकाश और सफाई का व्यापक इंतजाम रहा। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने दोपहर में पहुंच कर मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम रत्नेश तिवारी और सीओ अंशुमन श्रीवास्तव मयफोर्स मेला परिक्षेत्र में लगे रहे।


दीर्घेश्वर नाथ व सोहगरा के बाबा हंसनाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
संवाद न्यूज़ एजेंसी
सलेमपुर। तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शिव मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने मेले का भी आनंद उठाया।
मझौली राज के बाबा दीर्घेश्वर नाथ मंदिर में शुक्रवार की भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। सुरक्षा को लेकर एसडीएम गिरीश कुमार झा, सीओ दीपक शुक्ला, तहसीलदार अलका सिंह के साथ राजस्व विभाग व पुलिस कर्मी डटे रहे। श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी बढ़ी कि तीन किमी लंबी कतार लग गई। मंदिर के महंत जगरनाथ दास महराज ने मंदिर परिसर का जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
वहीं, सोहगरा स्थित बाबा हंसनाथ धाम मंदिर का कपाट ब्रह्म बेला में शृंगार और आरती के बाद सुबह साढ़े तीन बजे खोला गया। तभी से यूपी बिहार के भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे। भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इसके अलावा नगर के मठ वार्ड स्थित शिव मंदिर, रामनगर के हनुमान मंदिर कोहरा के शरवेश्वर धाम मंदिर व अलग अलग गांवों के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। भीड़ को देखते हुए बिहार और यूपी पुलिस के द्वारा मंदिर एवं इसके आसपास में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।

हाथी-घोड़े के साथ निकाली महादेव की बारात, लोगों ने किया दर्शन बरहज में हाथी-घोड़े और गाजे-बाजे के साथ निकाली भगवान नीलकंठ महादेव की बारात
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। महाशिवरात्रि पर्व पर नगर के पुराना बरहज स्थित शिव मंदिर परिसर से शुक्रवार की दोपहर बाद हाथी-घोड़े और बाजे के साथ भगवान नीलकंठ महादेव की बरात निकाली गई। प्रभु की बरात में शामिल होने और उनके दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। व्यापारियों की ओर से भगवान के बारात में जगह-जगह स्टॉल लगाकर जलपान आदि की व्यवस्था की थी।
दोपहर दो बजे से नीलकंठ महादेव मंदिर के महंत मुन्ना सूरदास के नेतृत्व में परंपरागत शिव बरात निकाली गई। जो पटेल नगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रास्ते थाना मार्ग स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंची। जहां भक्तों ने प्रभु की आरती उतारा। तत्पश्चात शिवबारात नगर के पोस्ट आफिस, मुख्य चौक, नगरपालिका, बस स्टेशन होते हुए बीआरडीबीडी पीजी काॅलेज आश्रम गेट से पुन: वापस मंदिर परिसर पहुंची। निकली बारात में जगह-जगह लोगों ने प्रभु का दर्शन करते हुए उन पर पुष्प वर्षा किया। दूसरी ओर गड़ेर के बारीपुर हनुमान मंदिर से भी भक्तों ने भगवान शिव-पार्वती की झांकी निकाली। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, सीओ आदित्य गौतम, इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह आदि नजर बनाए हुए थे। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल, श्याम सुंदर जायसवाल, रामकेश्वर जायसवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजीत जायसवाल, वीरेंद्र गुप्त, शिवसहाय बरनवाल, हरिशंकर चौरसिया, भावेश बरनवाल, मदन लाल गुप्ता, जितेन्द्र भारत, विवेक गुप्ता मौजूद थे।


भक्तिमय रहा समूचा क्षेत्र
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को भोर से ही शिवालयों में पूजा-अर्चन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बरहज के नीलकंठ महादेव, महेन में महेंद्रानाथ आदि शिवालयों में भूतभावन भोले भंडारी के जलाभिषेक के लिए पूरे दिन लोगों का तांता लगा रहा। इससे समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था। वहीं, सुरक्षा-इंतजाम को लेकर प्रशासन अलर्ट रहा।
नीलकंठ महादेव और बाबा महेंद्रानाथ मंदिर परिसर में पूजा-अर्चन के लिए भाेर में दो बजे से ही लोगों के आने का क्रम शुरू हो गया। जो क्रम देर शाम तक चलता रहा। दोनों मंदिरों पर एक लाख भक्तों ने पूजा-अर्चन किया। भक्तों की सहूलियत को लेकर दोनों मंदिरों में जगह-जगह पुलिस की ओर से बैरीकेडिंग की गई थी। मंदिरों को जाने वाली सड़कों पर छोटे-बड़े वाहनों पर पूर्णतया रोक थी। नगर पालिका की ओर से साफ-सफाई के अलावा जगह-जगह चूना का छिड़काव कराया गया था।

पर्व पर भलुअनी, करुअना, बारीपुर, गड़ेर, वीरपुर मिश्र, सोनाड़ी, मगहरा, पैना, कपरवार, बरांव, देवपार आदि क्षेत्र के शिवमंदिरों में लोगों ने जलाभिषेक करते हुए पूजा-अर्चन किया। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, सीओ आदित्य कुमार गौतम, पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल, अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप, तहसीलदार अरुण कुमार, नायब तहसीलदार रमेश गुप्त, रवींद्र मौर्य, इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह, महेंद्र मोहन चतुर्वेदी, इरशाद हुसैन, मनोज गुप्त, महेश यादव आदि सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed