फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Luxury buses running from Deoria to Lucknow and Delhi seized

Deoria News: देवरिया से लखनऊ और दिल्ली तक चलाई जाने वाली लग्जरी बसें सीज

Thu, 28 May 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 28 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Luxury buses running from Deoria to Lucknow and Delhi seized
देवरिया। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए बुधवार को यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर लखनऊ और दिल्ली के बीच चलने वाली कई लग्जरी बसें सीज की गईं।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने बस स्टैंड, कचहरी चौराहा और मालवीय रोड पर सड़क किनारे वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की जांच की।
बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना फिटनेस प्रमाणपत्र तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए ऑटो व ई-रिक्शा चालकों पर एमवी एक्ट के तहत चालान और सीज की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान देवरिया से दिल्ली और लखनऊ जाने वाली कई बसों की भी जांच की गई। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाली बसों के खिलाफ भी एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चालान और सीज की प्रक्रिया अपनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। अभियान में कुल 48 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि चार वाहनों को सीज किया गया।
यातायात प्रभारी गुलाब सिंह ने कहा कि इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े।
पुलिस ने चालकों से हेलमेट, सीट बेल्ट, वैध दस्तावेज के साथ ही यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed