फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   LPG bookings fell short of deliveries for the first time in the crisis

Deoria News: संकट में पहली बार डिलीवरी से कम हुई रसोई गैस की बुकिंग

Thu, 19 Mar 2026 03:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
LPG bookings fell short of deliveries for the first time in the crisis
बुधवार को 12928 गैस सिलिंडर बांटे गए
विज्ञापन

11036 की हुई बुकिंग, नियमों में परिवर्तन का दिखा असर
देवरिया। रसोई गैस की किल्लत के बीच बुधवार को अच्छी खबर आई है। मंगलवार को हुए गैस वितरण और बुकिंग के आंकड़ों के अनुसार बुकिंग से अधिक गैस का वितरण किया गया है। इससे रसोई गैस संकट कम होने के आसार दिखाई देने लगे हैं। इसके पीछे नियमों में बदलाव के मुख्य वजह माना जा रहा है।


ईरान युद्ध के बाद रसोई गैस की मांग में तीन गुनी वृद्धि हो गई। इसके चलते गैस गोदामें पर लंबी कतारें लगने लगीं। गैस एजेंसियों के पास लंबा बैकलॉग हो गया। इसके बाद बुकिंग का समय सीमित कर दिया गया। वहीं शहरी क्षेत्र में बुकिंग का अंतराल 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन कर दिया गया। इसके साथ ही 100 प्रतिशत होम डिलीवरी का नियम लागू कर दिया गया। इधर अधिकारियों ने रेस्टोरेंट आदि पर छापेमारी करना शुरू कर दिया। इसके बाद मांग में कमी आई। रसोई गैस की वितरण व्यवस्था दुरुस्त हो गई। परिणामस्वरूप बुधवार को जारी मंगलवार के आंकड़ों के अनुसार जिले में 12,928 गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। वहीं बुकिंग कराने वालों की संख्या महज 11,036 रही। जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि गैस वितरण व्यवस्था में सुधार हो रहा है। जल्दी ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। एलपीजी उपभोक्ता धैर्य बनाए रखें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed