फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Low student attendance observed in two schools

Deoria News: दो विद्यालयों में कम मिली छात्र उपस्थिति

Fri, 23 Oct 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 23 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Low student attendance observed in two schools
देवरिया। परिषदीय विद्यालयों में छात्र उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था की हकीकत परखने निकले बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य को दो विद्यालयों में नामांकन के सापेक्ष कम बच्चे मिले।
विज्ञापन

इस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापकों को फटकार लगाते हुए उपस्थिति बढ़ाने और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। वहीं, बेहतर व्यवस्था मिलने पर एक विद्यालय की सराहना की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय पिपरपाती में 87 में से 26 और कंपोजिट विद्यालय बड़हरा में 174 में से 76 बच्चे उपस्थित मिले। बीएसए ने अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। पिपरपाती के आंगनवाड़ी केंद्र पर एक भी बच्चा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कंपोजिट विद्यालय पगरा में 142 में से 100 बच्चे उपस्थित मिले। सभी गणवेश में थे और डिजिटल उपस्थिति भी दर्ज थी। व्यवस्थित कक्षाओं और बेहतर शिक्षण व्यवस्था पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका उर्मिला दीक्षित की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed