फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Lover absconds with student, victim files complaint

Deoria News: छात्रा को लेकर प्रेमी फरार, पीड़ित ने दी तहरीर

Wed, 27 Sep 2023 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Lover absconds with student, victim files complaint
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा को लेकर प्रेमी फरार हो गया है। घटना दो दिन पूर्व की बताई जा रही है। हालांकि छात्रा के पिता ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, छात्रा को भगाने में गांव की एक महिला का हाथ होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की बहन की शादी खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। युवक बहन के घर आता जाता था। इसी बीच तकरीबन छह माह पहले उसे बहन के घर के पड़ोस की एक युवती से प्रेम हो गया। युवती बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। बताया जा रहा है कि युवती के परिवार वालों ने दोनों को कई बार मोबाइल पर बात करते हुए भी पकड़ा था। अल्टीमेटम देने के बाद भी दोनों मोबाइल से बात करते रहे। दो दिन पूर्व प्रेमी छात्रा को लेकर फरार हो गया। आरोप है कि युवक की बहन ने साजिश रचकर छात्रा को अपने भाई संग भगाया है। इसके बाद छात्रा के पिता ने पड़ोसी महिला और उसके भाई के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। दोनों बालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस छात्रा की बरामदगी में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed