फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   lost my life to save a freend

दोस्त को बचाने खुद गंवाई जान

Thu, 30 Jul 2020 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
lost my life to save a freend
दोस्तों को बचाने में खुद गंवाई जान
विज्ञापन

- स्याही नदी में स्नान करने के दौरान डूब रहे थे दो दोस्त, तीसरे ने बचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटा (देवरिया)। स्याही नदी में स्नान कर रहे दो दोस्त पानी के तेज बहाव में चले गए। डूब रहे दोनों दोस्तों को एक युवक ने बचा तो लिया, लेकिन खुद नदी की धारा में बह गया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया।

बनकटा थानाक्षेत्र के कुटिया भर गांव के समीप स्याही नदी में बौलिया पांडेय गांव के कई युवक बृहस्पतिवार को स्नान कर रहे थे। इस दौरान दो युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। गांव के सोनू राजभर (18) दोस्तों को बचाने के लिए पानी के बहाव में कूद गया। दोनों युवकों को किसी तरह उसने बचा लिया, लेकिन खुद पानी में बह गया। साथियों के शोर मचाने पर पहुंचे गांव के लोग सोनू की तलाश में जुट गए। करीब 600 मीटर दूर रतसिया कोठी के समीप पुल के पास से लोगों ने उसे बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे मैरवा के एक निजी अस्पताल में ले गए, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक के परिवार में पिता सत्तन राजभर, मां सीता देवी, दो भाई नीरज (21), भोला (13) और एक बहन सीमा (13) हैं। युवक की मौत के बाद परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। एसओ गोपाल प्रसाद ने बताया कि मुझे इस तरह की जानकारी किसी ने नहीं दी है। पता कराकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed