फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Lord Krishna freed the earth from oppression

Deoria News: श्रीकृष्ण ने धरती को अत्याचार से मुक्त कराया

Sun, 23 Mar 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 23 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Lord Krishna freed the earth from oppression
सलेमपुर। बाल्यकाल में ही भगवान श्रीकृष्ण ने घोर अत्याचार करने वाले अपने मामा राजा कंस के आठ असुरों का वध कर इस धरा को उनके पाप और अत्याचार से मुक्त करा दिया। ये बातें नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं को संगीतमयी कथा का रसपान कराते हुए आचार्य घनश्यामानंद ओझा ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देवताओं के राजा इंद्र देव को अहंकार हो गया था। उनके अहंकार को श्री कृष्ण ने चूर कर दिया। गोपियों के साथ रास लीला कर समाज को प्रेम और सौहार्द से जीने का संदेश दिया। पूतना, तृणावर्त, वत्सासुर, बकासुर,अघासुर का वध कर मानव जाति का कल्याण किया। आज जरूरत है कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्श व उनके चरित्र को अपने जीवन में उतारकर इस भवसागर से पार पाया जा सके। श्रीमद्भागवत कथा हमें यही शिक्षा देती है कि जीवन मे सदमार्ग पर चले,आपके व्यवहार से किसी को कष्ट न पहुंचे। कथा के दौरान यजमान सरस्वती देवी, तारकेश्वर शुक्ल, डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय, डॉ प्रदुमन पांडेय, कर्मचारी नेता अशोक पांडेय, रामरतन गुप्त, रामविलास तिवारी, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव पिंकू, बेचू गुप्ता, गौरीशंकर मिश्र, डॉ. उमेश पांडेय, आशुतोष, रमाकांत मिश्र भोला, संजय तिवारी, त्रियुगीनारायण पांडेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed