फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   loot in spice money center

Deoria News: स्पाइस मनी केंद्र पर युवक को पीटकर 45 हजार छीने

Mon, 29 Jan 2024 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 Jan 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
loot in spice money center
खुखुंदू थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव का मामला
विज्ञापन


युवक ने लगाया लूट का आरोप, पुलिस बता रही मारपीट



संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के कम्हरिया में एक स्पाइस मनी केंद्र पर युवक की पिटाई कर 45,260 रुपये छीन लिए जाने का मामला सामने आया है। युवक ने इस मामले में लूट की तहरीर दी है। हालांकि, पुलिस इसे मारपीट की घटना बता रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस बारे में जांच-पड़ताल की।

बताया जा रहा है कि खुखुंदू थाना क्षेत्र के कम्हरिया में सोनू कुमार गौतम के नाम से स्पाइस मनी केंद्र संचालित होता है। वह किसी कार्यवश दिल्ली गए हैं। रविवार को केंद्र पर संचालक के भाई गोलू कुमार भारती बैठे थे। उनका कहना है कि दोपहर में केंद्र के सामने गांव के बच्चों में विवाद हुआ था। वह बाहर खड़े थे। उन्हें उस विवाद से कोई लेना-देना नहीं था। फिर भी गांव से 15-20 की संख्या में आए लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। भागकर केंद्र में अंदर जाकर छिप गए।
विज्ञापन

आरोप है कि उसके बाद हमलावर केंद्र में घुसकर उन्हें मारपीट कर घायल कर दिए और काउंटर में रखे 45,260 रुपये लेकर भाग निकले। मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। लूट का आरोप निराधार है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed