{"_id":"6824e7883637b7f1b1086917","slug":"long-wait-for-copy-of-khatauniserver-is-disappointing-deoria-news-c-208-1-sdn1004-153597-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खतौनी की नकल के लिए लंबा इंतजार...निराश कर रहा सर्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खतौनी की नकल के लिए लंबा इंतजार...निराश कर रहा सर्वर
Thu, 15 May 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 15 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खतौनी बनवाने आए किसानों को बुधवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर के दगा देने से लोगों को लाइन में खड़े होकर घंटों इंतजार करना। खतौनी निकल रही है, मगर मशक्कत करनी पड़ती है।
इस वजह से किसान कृषि कार्यों से संबंधित जरूरी दस्तावेज समय पर तैयार नहीं करा पा रहे हैं। हालांकि दो दिन से सर्वर सही से चलने से दिक्कत नहीं हो रही है, मगर दो काउंटर में से एक काउंटर चलने से लोगों को लाइन में लगकर खतौनी निकालनी पड़ रही है।
सदर तहसील में सर्वर लो होने के चलते खतौनी पोर्टल धीरे कार्य कर रहा है। स्थिति यह है कि किसान सुबह से लाइन में लगकर नंबर का इंतजार करते हैं, लेकिन दोपहर तक उन्हें यह कहकर इंतजार कराया जाता है कि सर्वर डाउन है या साइट नहीं चल रही है। इससे न केवल किसानों का समय बर्बाद हो रहा है, बल्कि उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
देवरिया सदर तहसील में भीड़ को देखते हुए खतौनी निकलाने के लिए दो काउंटर बनाए गए हैं। एक काउंटर केवल अधिवक्ताओं के लिए है, जबकि दूसरा काउंटर आम लोगों के लिए है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसानों को अपनी खतौनी लगानी पड़ती है।
इसके अलावा बैनामा पंजीकरण व अन्य कार्यों में भी बिना खतौनी के काम नहीं होता है। भूमि विवाद समाप्त करने के लिए किसानों को जमीन का सीमांकन कराना पड़ता है। इसके लिए खतौनी की आवश्यकता पड़ती है। जिले में आए दिन सर्वर डाउन हो जाता है।
इसका खामियाजा खतौनी निकालने आए लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सुबह 10 बजे खिड़की खुलने के बाद तीन बजे तक खतौनी निकालने का काम किया जाता है।
सर्वर डाउन होने के से कम खतौनियां निकल पाती हैं। खतौनी लेने के लिए लोग शोर मचाते रहते है। खतौनी न प्राप्त होने से कई बैनामा कार्य नहीं हो पा रहे हैं। वहीं कई भूमि विवादों का निपटारा इसी कारण लम्बित है। बुधवार को तहसील परिसर में खतौनी के दो काउंटर में से एक काउंटर बंद था।
पूछने पर बताया कि बाबू बैंक गए हैं। केवल अधिवक्ताओं के लिए बने काउंटर पर लोगों की लाइन लगी थी। पूछने पर लोगों ने बताया कि दोनों काउंटर चलता तो खतौनी जल्दी निकल जाती, लेकिन एक काउंटर चलने से लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।