{"_id":"6058e1578ebc3ec89440d9e3","slug":"lok-adalt-on-10april-deoria-news-gkp38939825","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस अप्रैल को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस अप्रैल को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
विज्ञापन
दस अप्रैल को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक में बनी लोक अदालत को सफल बनाने की रूपरेखा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक सोमवार को न्यायालय सभागार में हुई। इसमें आगामी दस अप्रैल को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता की रूपरेखा तैयार की गई।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी लोकेश कुमार ने कहा कि जिले के सभी अधिकारी अपने विभाग से अधिक से अधिक संख्या में मामलों को चिह्नित करें। ताकि लोक अदालत के दिन अधिक उनका निस्तारण किया जा सके। इसमें राजस्व, श्रम विभाग, विद्युत, बैंक, दुर्घटना बीमा आदि से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश शिवेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि बैंकों के शाखा प्रबंधक नोटिस भेजें। ताकि अधिक संख्या में लोगों के मामलों का निस्तारण किया जा सके। बैंकों के ऋण प्रबंधकों को निर्देशित किया कि ऋण से संबंधित विवाद में बातचीत से मामलों को निस्तारित करें। थाने में चार्जशीट एवं पत्रावालियों को समय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रस्तुत करें। बीमा प्रबंधक अधिकाधिक संख्या में मामलों को लोक अदालत में लाएं, जिससे अधिक संख्या में पीड़ितों को क्षतिपूर्ति दिलाई जा सके। इस दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत संबंधित समस्त न्यायाधीश, एसडीएम, तहसीलदार, डीएफओ, बाटमाप निरीक्षक, उप संभागीय परिवहन अधिकारी, एक्सईएन जल निगम, श्रम सहायक आयुक्त, एक्सईएन विद्युत वितरण खंड, दूर संचार जिला प्रबंधक, ईओ नगर पालिका, जिला आबकारी अधिकारी, बैंकों के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक, शाखा प्रबंधक तथा बीमा कंपनियों के मंडलीय प्रबंधक, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ऋण प्रबंधक, अधिवक्ता आदि मौजूद रहे।