फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   lockdown sucessful

लॉकडाउन पालन करने में लोगों ने दिखाई दिलचस्पी

Sat, 11 Jul 2020 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
lockdown  sucessful
बनकटा थाना के प्रतापपुर बाजार से बिहार जाने वाले मार्ग को किया गया सील। - फोटो : DEORIA
लॉकडाउन पालन करने में लोगों ने दिखाई दिलचस्पी
विज्ञापन

सुबह से ही पुलिस रही मुस्तैद, जगह-जगह चेकपोस्ट बनाकर हुई चेकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पहली बार हुए लॉकडाउन की तरह इस बार भी लॉकडाउन के पालन में लोगों ने दिलचस्पी दिखाई। महीने का द्वितीय शनिवार होने के कारण वैसे भी सरकारी कार्यालय और बैंक बंद थे। पहले से जानकारी होने की वजह से लोग अपना इंतजाम कर लिए थे। जरूरी कार्य पड़ने पर ही लोग घरों से बाहर निकले थे। बेवजह निकले लोगों का पुलिस की सख्ती का सामना करना पड़ा।
कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या की वजह से प्रदेश सरकार ने शुक्रवार की रात 10 बजे से सोमवार की सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन किया है। शुक्रवार को सबकुछ सामान्य रहा। शनिवार की सुबह से ही पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने के लिए मुस्तैद रही। पुलिस अधिकारी सुबह से ही चेकिंग में निकल गए। सुभाष चौक, बस स्टेशन चौराहा, रुद्रपुर मोड़, पुरवां चौराहे पर अधिकारियों ने जांच किया। इसके बाद वह सलेमपुर इलाके की तरफ विभिन्न पोस्ट पर जांच किए। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र भी जांच के लिए निकले। रुद्रपुर मोड़ पर उन्होंने वाहन लेकर आने-जाने वालों से कारण पूछा। खुखुंदू प्रतिनिधि के अनुसार लॉकडाउन के दौरान स्थानीय कस्बे में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। सड़कें सुनसान दिखीं। रामपुर कारखाना प्रतिनिधि के अनुसार पुलिस ने 10 से अधिक चौराहों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को लौटाया। इसके अलावा थाना, कोटवा मोड़ और पांडेयचक चौराहा, हेतिमपुर, रणछोड़ कुटी, बरवा मीर छापर, महुआडीह, भटनी दादन, रामपुर गौनारिया आदि चौराहों पर दिन भर वाहनों की जांच होती रही। सलेमपर कोतवाली गेट पर पुलिस, सोहनाग मोड़ व गांधी चौक पर होमगार्ड तैनात मिले। वहीं लार, मेहरौना, रेवली व भागलपुर, मईल, बरठा चौराहा, चेरो, पड़री बाजार, लार रोड समेत सभी जगहों पर दवा को छोड़ कर सभी दुकानें बंद मिली।इस संबंध में एसपी डॉ श्रीपति मिश्र ने कहा कि लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रही। लोगों को भी गंभीरता समझनी चाहिए और बिना वजह घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। जिले में 800 से अधिक लोगों पर धारा 144 के उल्लंघन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

फोटो समाचार
बरहज में सख्त रहा प्रशासन
बरहज। नगर सहित भलुअनी, मगहरा, पैना, करुअना, सोनाड़ी, कपरवार आदि जगहों पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रही। दो और चार पहिया वाहनों से आने-जाने वालों की सघन जांच की जा रही थी। नियमों का उल्लंघन करने वालों का पुलिस चालान भर रही थी। एसडीएम सुनील कुमार सिंह, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय, मदनपुर इंस्पेक्टर श्याम लाल यादव, भलुअनी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह अपने-अपने इलाके में मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो समाचार
बिहार जाने वाले सभी मार्गों को किया सील
भाटपाररानी। तहसील क्षेत्र में बिहार जाने वाले सभी मार्गों को स्थानीय प्रशासन ने लॉकडाउन के प्रथम दिन शनिवार को पुलिस बल की मौजूदगी में सील कर दिया। खामपार थाना क्षेत्र के कुकुर घाटी, भिंगारी बाजार, चकिया कोठी, भवानी छापर, हरे राम चौराहा, बनकटा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर बाजार, रामपुर बुजुर्ग, हरपुर तथा भाटपाररानी थाना क्षेत्र के महूजा आदि जगहों से बिहार में प्रवेश करने वाले मार्गों को प्रशासन ने बांस बल्ली लगाकर सील कर दिया तथा पूरे दिन इन मार्गों पर पुलिस टीम जमी रही । इस दौरान उपजिलाधिकारी सौरभ कुमार सिंह, सीओ पंचम लाल ,थाना अध्यक्ष खामपार वीर बहादुर सिंह, बनकटा गोपाल प्रसाद तथा थाना अध्यक्ष भाटपार रानी रामप्रवेश राम पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे युवकों को हवालात में डाला
देसही देवरिया। लॉकडाउन के बावजूद युवक सड़क पर घूमते नजर आए। पुलिस ने रोका तो युुवक मुंह चिढ़ाने लगे। दौड़ाकर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मुसहरी चौराहा पर शनिवार को पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने में लगी थी। इसी बीच गांव के कुछ युवक सामने से आते दिखे। वे मास्क नहीं लगाए थे। रोके जाने पर रुके भी नहीं और पुलिस कर्मियों को मुंह चिढ़ाते हुए भागने लगे। यह हरकत पुलिस को नागवार लगी। पुलिस ने दौड़ाकर दो युवकों को पकड़ लिया बाकी भागने में सफल रहे। दोनों को पुलिस थाने ले गई और हवालात में डाल दिया। इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को मुंह चिढ़ाने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।

फोटो समाचार
भागलपुर चौकी का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
भागलपुर। भागलपुर पुलिस चौकी पर अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह ने शनिवार को निरीक्षण किया। मास्क और हेलमेट के बिना आ जा रहे लोगों को चालान करने और जिले में बिना किसी पास के आने जाने वाले चार पहिया व दुपहिया वाहन को जिले में प्रवेश नहीं कराने का आदेश दिया। एसओ दीपक कुमार के निर्देश पर रात 10 बजे से ही भागलपुर चौकी प्रभारी मनोज प्रजापति हमराही सिपाहियों के साथ मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed