{"_id":"5e9f25f38ebc3ee53241f60f","slug":"lockdown-deoria-news-gkp3487810161","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बार टिकट कैंसिल कराया, वीजा की अवधि भी खत्म होने को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बार टिकट कैंसिल कराया, वीजा की अवधि भी खत्म होने को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बार टिकट कैंसिल कराया, वीजा की अवधि भी खत्म होने को
पश्चिम अफ्रीका के बेनिन में होम क्वारंटीन जिले के दो युवाओं ने सरकार से लगाई गुहार
सुनील कुमार सिंह
देवरिया। वीजा की अवधि समाप्त होने वाली है। तीन बार वतन वापसी का टिकट बनवाया, लेकिन लॉकडाउन के चलते हर बार कैंसिल कराना पड़ा। यहां हम लोग होम क्वारंटीन हैं। भारत सरकार कोई उपाय करे तो हमारे वतन वापसी का रास्ता आसान हो जाए। अगले महीने वीजा की अवधि भी समाप्त होने वाली है।
यह कहना है गौरीबाजार इलाके के बर्दगोनिया गांव निवासी गोपाल सिंह और असनहर गांव के अंकित सिंह का। गोपाल 14 महीने पहले पश्चिम अफ्रीका के घाना शहर गए थे। दो महीना पूर्व वहां से वह बेनिन पहुंचे। इसी दौरान कोरोना वायरस का संक्रमण हो गया और दुनिया के तमाम देशों के साथ पश्चिम अफ्रीका में भी लॉकडाउन हो गया। गोपाल और अंकित ने 16 अप्रैल का टिकट बनवाया था। इसे कैंसिल कराके 18 का बनवाया, मगर उसे भी कैंसिल कराना पड़ा। इसके बाद एक मई का टिकट बनवाया, लेकिन तीसरी बार फिर कैंसिल कराना पड़ा क्योंकि पश्चिम अफ्रीका में सरकार ने 10 मई तक लॉकडाउन घोषित कर रखा है। यदि इसके बाद लॉकडाउन बढ़ा तो जाने क्या होगा। 10 मई के बाद वीजा की अवधि भी समाप्त हो रही है। हम भारत सरकार से अपील करते हैं कि वह हमें वतन वापस बुला ले। गोपाल सिंह और अंकित सिंह का कहना है कि यहां समय काटना मुश्किल हो गया है। मोबाइल पर गेम खेलकर, वीडियो देखकर, परिवारवालों को वीडियो कॉल कर समय काट रहे हैं।