{"_id":"63c43c0db340f0056d143076","slug":"loan-taken-by-fraud-deoria-news-gkp464441090-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दूसरे का फर्जी आधार कार्ड बना कर लिया 15.20 लाख रुपये का लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दूसरे का फर्जी आधार कार्ड बना कर लिया 15.20 लाख रुपये का लोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे का फर्जी आधार कार्ड बना कर लिया 15.20 लाख रुपये का लोन
बैंक अधिकारी व कर्मचारी सहित चार पर पर मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एक व्यक्ति का कुछ लोगों ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर बैंक से 15.20 लाख रुपये लोन निकाल लिया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार की शाम बैंक अधिकारी व कर्मचारी सहित चार पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने सभी आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाया है।
एकौना थाना क्षेत्र के पचलड़ी कृतपुरा गांव निवासी अजीत यादव ने पुलिस को तहरीर दी है। कहा है कि इंडस बैंक में लोन के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। 18 दिसंबर को बैंक पर पूछने के लिए गया तो पता चला कि सात अप्रैल को ही 15.20 लाख रुपये का फर्जी लोन हो चुका है। शाखा प्रबंधक से कागजात मांगने पर पता चला कि एक व्यक्ति ने मेरे आधार कार्ड पर अपना फोटो लगाकर तथा मेरी पत्नी की जगह पर अपनी पत्नी का फोटो और फर्जी हस्ताक्षर कर लोन ले लिया है।
उसी के सहारे सलेमपुर स्थित एक और बैंक खाते का फर्जी एवं सादा चेक इंडस बैंक में जमा किया है। लोन में गवाह के रूप में गांव का भी एक व्यक्ति है। आरोप है कि बर्बाद करने की नीयत से बैंक के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ मिलकर कूटनीति तरीके से लोन कराया है। मामले में पुलिस ने पीड़ित के गांव के ही अश्वनी, विजय लक्ष्मी, प्रिंस सिंह और बैंक के अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल कपिल देव चौधरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।