{"_id":"6478de16c1c742f1f70cef86","slug":"loan-given-to-street-vendors-in-swanidhi-mahotsav-deoria-news-c-7-1-190598-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्वनिधि महोत्सव में पथ विक्रेताओं को दिया गया ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्वनिधि महोत्सव में पथ विक्रेताओं को दिया गया ऋण
Thu, 01 Jun 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
महोत्सव में बैंक, स्वास्थ्य, आपूर्ति, श्रम व समाज कल्याण विभाग ने लगाए स्टाॅल संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा की ओर से पीएम स्वनिधि योजना के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर स्वनिधि महोत्सव का आयोजन टाउन हाल पार्क में किया गया। जिसमें शहरी पथ विक्रेताओं को ऋण का लाभ दिलाने, डिजिटल लेन-देन के प्रशिक्षण व अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए बैंको और संबंधित विभाग स्वास्थ विभाग, आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग ने स्टॉल लगाया। नगरपालिका परिषद देवरिया की ओर से हेल्प डेस्क की स्थापना की गई। इस दौरान तीन पथ विक्रेताओं को डेढ़ लाख का ऋण दिया गया।
मुख्य अतिथि सदर सांसद डाॅ. रमापति राम त्रिपाठी व विशिष्ठ अतिथि विधायक सदर डा. शलभ मणि त्रिपाठी ने स्वनिधि महोत्सव का शुभारंभ किया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि के तहत बैंको की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में हमारे स्ट्रीट वेंडरो को अनावश्यक बैंकों के चक्कर न लगाना पड़े। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि जो पथ विक्रेता इस योजना का लाभ ले चुके हैं वह ब्रांड अम्बेसडर के रूप में काम करें तथा अपने आस-पास के अन्य पथ विक्रेताओं को प्रेरित करें कि वह इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमारे स्ट्रीट वेंडर्स अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। जो बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन करते हुए एवं जन सामान्य की दैनिक जरूरत को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि इस योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरों को भारत सरकार के आठ अन्य कल्याणकारी योजनाओं जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, रजिस्ट्रेशन अंडर बीओसीडब्लू, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री जनधन योजना को जोड़ने का कार्य हो रहा है। परियोजना अधिकारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि जनपद में कुल 8109 स्ट्रीट वेंडरो ने इस योजना का लाभ उठाया है. उनको डिजिटली लेन-देन पर एक रुपये कैशबैक प्राप्त होता है। जिसके तहत 3598 वेंडरो ने पांच लाख रुपये तक का कैशबैक प्राप्त किया है। पीएम स्वनिधि योजनार्न्तगत जनपद में अधिकतम डिजिटल लेन-देन एवं अधिकतम कैशबैक प्राप्त करने वाले 10 पथ विक्रेताओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। तीन लाभार्थियों मथुरा प्रसाद गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, गोपल गुप्ता को 50 हजार रुपये का चेक वितरण किया गया। इस दौरान सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ. राजेश झा, पूर्व विधायक रवींद्र प्रताप मल्ल आदि मौजूद रहे।