{"_id":"653021a8595c23c9220e5bfa","slug":"little-children-enthralled-everyone-by-dancing-dandiya-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-10683-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नन्हे- मुन्ने बच्चों ने डांडिया नृत्य कर मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नन्हे- मुन्ने बच्चों ने डांडिया नृत्य कर मोहा मन
विज्ञापन
देवरिया। बैतालपुर - पांडेचक मार्ग स्थित वात्सल्य वैली प्री स्कूल में बुधवार को डांडिया नृत्य का आयोजन हुआ। इसमें नौनिहाल छात्र - छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इनकी ओर से प्रस्तुत डांडिया नृत्य को लोगों ने खूब सराहा।
मुख्य अतिथि स्टेट बैंक बैतालपुर के शाखा प्रबंधक आनंद त्रिपाठी ने कहा कि डांडिया नृत्य का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है, और नृत्य की यह विधा दुनिया में लोकप्रिय हो रही है। डांडिया नृत्य देश को सांस्कृतिक तौर पर भी एक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बच्चों के इस कार्यक्रम को सराहा और इसके लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी। बैंक अधिकारी दिव्या जायसवाल ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की। डायरेक्टर धनंजय मणि ने अतिथियों का स्वागत किया और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर घनश्याम त्रिपाठी, सूरज आर्या, अंबरीश मणि, रितिका चतुर्वेदी, सुरभि जायसवाल आदि मौजूद रहीं।