फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   lit hire in cotton shop, 5 injured

सिलिंडर फटने से रजाई-गद्दे की दुकान में लगी आग, पांच झुलसे

Sat, 12 Dec 2020 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
lit hire in cotton shop, 5 injured
सुर्ती हट्टा रोड स्थित मकान में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते फायर सर्विस के लोग। - फोटो : DEORIA
सिलिंडर फटने से रजाई-गद्दे की दुकान में लगी आग, पांच झुलसे
विज्ञापन

देवरिया। शहर के सुर्तीहट्टा मार्ग पर स्थित रुई, रजाई-गद्दा एवं प्लास्टिक की रस्सी की दुुकान में शनिवार की सुबह अगरबत्ती जलाने के दौरान सिलिंडर में आग पकड़ ली। थोड़ी ही देर ही सिलिंडर ब्लास्ट कर गया। इससे तीन मंजिली मकान में रहने वाले एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए, झुुलसे सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक महिला को गंभीरावस्था में गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। घटना से आसपास के लोग सहम गए और रोड पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
कोतवाली क्षेत्र के सुर्तीहट्टा रोड में श्याम मोहन गुप्ता पुत्र भगवती गुप्ता का तीन मंजिला मकान है। नीचे वाले हिस्से में वह रुई, रजाई-गद्दे, तकिए का खोल, प्लास्टिक की रस्सी आदि का कारोबार करते हैं। पहली व दूसरी मंजिल में उनका परिवार रहता है। लोगों के अनुसार सुबह करीब साढ़े आठ बजे से नौ बजे के बीच उनकी पत्नी सुनीता देवी ने अगरबत्ती जलाया तो अचानक सबसे निचले हिस्से में रिजर्व में रखे गए लीकेज सिलिंडर में आग पकड़ ली। परिवार के लोग आग बुझाते तब तक सिलिंडर ब्लास्ट कर गया। श्याम मोहन गुप्ता (38), सुनीता देवी (35), उनकी पुत्री खुशी (18) और दोनो लड़के रिंकू व किशु झुलस गए। आग के चलते दुकान में रखा रुई का बंडल, रजाई-गद्दा, प्लास्टिक की रस्सियां जलने लगीं। आसपास के लोग घर से बाहर निकल आए। लोगों ने बगल के मकान की पर चढ़कर आग वाले घर के पिछले हिस्से को तीन जगह से तोड़कर आग एवं धुंए में घिरे लोगों को बाहर निकाला। उसके बाद आग बुझाने में सहूलियत हुई। आग लगने से दुकान के सारे सामान के अलावा इलेक्ट्रिक स्कूटी, मोपेड, साइकिल, टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन, सारे बर्तन सहित अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन

वार्डवासियों का आरोप- समय पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड
सुर्तीहट्टा वार्ड के सभासद अजय गुप्ता सहित अन्य वार्डवासियों ने बताया कि सुबह में ही आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना के एक घंटे बाद दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। जबकि फायर स्टेशन शहर के भटवलिया में ही स्थित है। यहां से आने में पांच से अधिकतम 10 मिनट केवल लगते हैं। अगर समय पर दमकल गाड़ी आ गई होती तो नुकसान कम होता। उधर सभासद अजय गुप्ता के नेतृत्व में नगरपालिका के कर्मचारी जले सामान को वाहन में लदवाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहम गए आसपास की मकानों के लोग
सुुर्तीहट्टा रोड में स्थित तीन मंजिली मकान में अगलगी के दौरान पूरा हिस्सा धुएं से भर गया। इससे आसपास की मकानों के लोग भी सहम गए। बगल के लल्लू यादव की मकान के रास्ते लोगों ने पहुंचकर श्याममोहन के मकान के दूसरी मंजिल की पिछले हिस्से की दीवार को तीन जगहों से तोड़ा गया। ताकि फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सके और धुआं बाहर निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed