फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   lit fire due to gas cylinder

खाना बनाते समय सिलिंडर फटने से झोपड़ी में लगी आग

Mon, 29 Nov 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
lit fire due to gas cylinder
खाना बनाते समय सिलिंडर फटने से झोपड़ी में लगी आग
विज्ञापन

भागलपुर। कस्बे के जितेंद्र शर्मा के घर रविवार दोपहर भोजन बनाते समय सिलिंडर फट जाने से झोपड़ी में आग लग गई। वहां से गुजर रहे युवक ने भोजन बना रही दोनों बच्चियों को बाहर निकाला। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। झोपड़ी में रखा जेवरात, कपड़ा, बर्तन, कुर्सी, पलंग, चौकी आदि राख हो गया ।

स्थानीय कस्बे के जितेंद्र शर्मा परिवार के साथ टिन शेड वाले घोठा पर रहते हैं। रविवार सुबह जितेंद्र अपने सैलून पर चले गए। पत्नी मायके गई थीं। घर पर सात वर्ष और पांच वर्ष की दो बच्चियां थीं। दोनों पूड़ी छानने के लिए गैस चूल्हा जलाया और कड़ाही में तेल डालते ही आग पकड़ ली। बच्चियों ने तेल में पानी डाल दिया। आग और विकराल रूप धारण कर गैस के पाइप में आग पकड़ ली। इसी दौरान खेत में काम कर लौट रहे जमाल अहमद ने आग देख बच्चियों को घर से निकाला। कुछ ही देर में तेज आवाज के साथ गैस सिलिंडर फट गया। विस्फोट के चलते ईंट पर रखा सिलिंडर जमीन के तीन फुट अंदर चला गया, जिससे ऊपर का हिस्सा दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed