फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Liquor smugglers are fearless in the district border

Deoria News: जिले की सीमा में बेखौफ हैं शराब तस्कर, बार्डर पार चढ़ जा रहे हत्थे

Wed, 17 Jan 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 17 Jan 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Liquor smugglers are fearless in the district border
बनकटा के रामपुर और लार के मेहरौना चेकपोस्ट के रास्ते चल रहा तस्करी का चल रहा खेल
विज्ञापन

बिहार की मैरवा और गुठनी पुलिस ने बीस दिन में यूपी से बिहार में इंट्री करने वाले 14 वाहनों को पकड़ा

देवरिया। बार्डर के चेकपोस्ट के रास्ते होने वाली अवैध शराब तस्करी को रोकने में जिले की पुलिस नाकाम साबित हो रही है। यही कारण है कि शराब के साथ यूपी बार्डर आसानी से पार करने के बाद बिहार की मैरवा और गुठनी पुलिस लगातार तस्करों को दबोच रही है। इसको लेकर बनकटा और लार थाने के चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा रहा है।
बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग चेकपोस्ट के रास्ते शराब तस्करी का खेल चल रहा है। तस्कर अलग-अलग तरीके से अवैध शराब छिपाकर बिहार सीमा में प्रवेश करने में कामयाब हो जा रहे हैं। लेकिन बार्डर पार करते ही सौ मीटर दूर स्थित मैरवा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर शराब की खेप पकड़ ली जा रही है। बीस दिनों में बिहार की मैरवा और गुठनी पुलिस ने यूपी से बिहार में इंट्री करने वाले 14 वाहनों को पकड़ा है।
विज्ञापन

सोमवार को तस्कर पिकअप में गोभी के बीच शराब की खेप छिपाकर आसानी से रामपुर बुजुर्ग चेकपोस्ट पार कर गए, जिसे चंद मिनटों बाद मैरवा पुलिस ने पकड़ लिया। लार थाना क्षेत्र के मेहरौना चेकपोस्ट के रास्ते भी यही खेल चल रहा है। गुठनी पुलिस ने मेहरौना के रास्ते डीसीएम में शराब छिपा कर ले जा रहे तस्करों को श्रीकलपुर चेकपोस्ट पर बीस दिन पहले पकड़ा था। एक सप्ताह पहले भी गुठनी पुलिस ने ट्रक से गर्म कपड़े के अंदर छिपा कर ले जाई जा रही शराब पकड़ा था, इस ट्रक ने भी मेहरौना के रास्ते बार्डर पार किया था। खास बात यह है कि बिहार और यूपी पुलिस जो शराब पकड़ रही है उसमें कैरियर ही पकड़े जा रहे हैं। पुलिस सरगना तक नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बार्डर पर सख्ती का निर्देश दिया गया है। अगर शराब तस्करों को पकड़ने में पुलिसकर्मी लापरवाही बरत रहे हैं, तो उनपर कार्रवाई की जाएगी। इस पर गोपनीय नजर रखी जा रही है। -दीपेंद्र नाथ चौधरी, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed