फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Liquor mafia Ajit alias Jadi ran away from the police

Deoria News: पुलिस के सामने से भाग गया शराब माफिया अजीत उर्फ जड़ी

Sat, 16 Dec 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 16 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Liquor mafia Ajit alias Jadi ran away from the police
सिवान के एक गांव में रात को दबिश देने गई थी पुलिस टीम, लीक हो गई थी सूचना
विज्ञापन


देवरिया। जंजीरहा गांव का प्रधान अजीत सिंह उर्फ जड़ी पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। वह बिहार सीमा पर शराब डंप कराने के बाद तस्करी का मास्टर माइंड है। बिहार के सिवान स्थित एक गांव में पुलिस ने दबिश दी। पुलिस के सामने से ही शराब तस्करी का माफिया अजीत भाग निकला। पुलिस खाली हाथ वापस आ गई। सूत्रों के मुताबिक पुलिस के दबिश देने की सूचना पहले ही लीक हो गई थी। वहीं शहर के बड़े शराब कारोबारी का मैनेजर अजय तिवारी भी पकड़ से बाहर है।
बनकटा के जंजीरहा गांव निवासी ग्राम प्रधान अजीत सिंह उर्फ जड़ी के आवासीय परिसर से चार दिन पूर्व पुलिस की छापेमारी में शराब बरामद हुआ। घटना के दिन पुलिस को चकमा देकर आरोपी ग्राम प्रधान भाग निकला। तीन तस्कर और प्रधान के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के जद में आया अजीत सिंह और अजय तिवारी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो अजीत उर्फ जड़ी का लोकेशन बृहस्पतिवार की रात सिवान जिले के मैरवा के एक गांव में मिला था। पुलिस टीम गांव में देर रात को पहुंची, पुलिस के गांव के इंट्री करते ही शराब माफिया को भनक लग गई। मफलर से मुंह छिपाकर अजीत ठिकाने से निकल गया। दबिश देने जा रही पुलिस के सामने से ही अजीत निकल गया। पुलिस उसे पहचान नहीं सकी। घर पर पहुंचने के बाद पुलिस को मुखबिर ने बताया कि अभी वह यहां से पैदल निकला है। यह जानने के बाद पुलिस कुछ दूर तक पैदल उस रास्ते पर गई, लेकिन माफिया पकड़ में नहीं आया। चर्चा है कि पुलिस विभाग में अजीत सिंह के करीब कई सिपाही और दरोगा हैं। वही पुलिस की हर गतिविधियों की जानकारी दे रहे हैं। शहर के बड़े शराब कारोबारी के मैनेजर अजय तिवारी भी पुलिस की पहुंच से दूर है। इसकी तलाशी में देवरिया के एक मोहल्ले में पुलिस पहुंची थी। लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

------
दबाव बनाती है पुलिस तो बिहार के मामलों में चला जाता है जेल
सूत्रों के अनुसार देवरिया से ज्यादा राजनीतिक और आपराधिक दुनिया में अजीत का बिहार में नेटवर्क मजबूत है। पिछले कई वारदातों में देवरिया की पुलिस अजीत उर्फ जड़ी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुई। इसकी वजह यह है कि पुलिस अधिक दबाव बनाती है तो बिहार में चल रहे मुकदमों में हाजिर होकर जेल चला जाता है। तब तक देवरिया की पुलिस सुस्त पड़ जाती है और मददगारों के जरिए राहत मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
- फरार चल रहे आरोपी अजीत सिंह और अजय तिवारी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। रात को पुलिस टीम को एक गांव में अजीत के होने की जानकारी मिली थी। पुलिस के पहुंचने से पहले वहां से चला गया था। मोबाइल बंद होने के कारण लोकेशन नहीं मिल पा रहा है। बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दीपक शुक्ला सीओ सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed