फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Liquor consignment seized at railway station, three smugglers arrested

Deoria News: रेलवे स्टेशन पर शराब की खेप पकड़ी, तीन तस्कर गिरफ्तार

Thu, 02 Jul 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 02 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Liquor consignment seized at railway station, three smugglers arrested
देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन से बृहस्पतिवार को आरपीएफ, जीआरपी और सीआईबी भटनी की संयुक्त कार्रवाई में शराब की खेप पकड़ी गई। तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने ट्रेन से शराब की खेप बिहार जाने की बात स्वीकार की है। यूपीटीईटी को लेकर देवरिया रेलवे स्टेशन परिसर में निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान प्लेटफाॅर्म एक के पश्चिमी छोर स्थित शेड के नीचे संदिग्ध अवस्था में खड़े तीन युवकों की तलाशी ली गई। उनके पास मौजूद दो बैगों से 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के वैशाली जिले के बागमाली निवासी अमन कुमार, पंकज कुमार तथा टंगौल निवासी हिमांशु कुमार के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बिहार में शराब बंदी के वजह से वह उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर बिहार में दोगुने दाम पर बेचते है।
जीआरपी देवरिया ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
संयुक्त कार्रवाई में जीआरपी प्रभारी अभिषेक पाण्डेय, सीआईबी प्रभारी भटनी चन्द्रसेन सिंह, उपनिरीक्षक रमाशंकर सिंह सहित आरपीएफ एवं जीआरपी के अन्य कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन

आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ ने बताया कि यूपीटीईटी परीक्षा को लेकर सघन जांच में तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पकड़ी शराब की खेप को जब्त कर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed