{"_id":"627805451bbbe119b5584b8b","slug":"linman-beaten-je-salempur-news-gkp436167358","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम के जेई को लाइनमैन ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम के जेई को लाइनमैन ने पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत निगम के जेई को लाइनमैन ने पीटा
छह घंटे ठप रही पड़री बाजार फीडर की लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। 132 विद्युत ट्रांसमिशन केंद्र के जेई की उनके अधीनस्थ लाइनमैन ने लात-घूूसों से पिटाई कर दी। अपशब्द बोलते हुए जान मारने की धमकी दी। इसके चलते छह घंटे पड़री बाजार फीडर की आपूर्ति ठप रही। जेई ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
132 केवीए विद्युत ट्रांसमिशन केंद्र पर मिथिलेश प्रकाश सिंह जेई के पद पर तैनात हैं। उन्होंने शनिवार को कार्य कराने के लिए अपने लाइनमैन बृज शर्मा को निर्देश दिए थे। आरोप है कि लाइनमैन बृजेश शर्मा मौके पर नहीं आए। बार-बार मोबाइल से बुलाने पर भी लाइनमैन नहीं पहुंचे। शाम 7:15 बजे मौके पर आते ही अपशब्द बोलते हुए लात-घूसों से जेई की पिटाई कर दी। जान मारने की धमकी दी। 33 केवीए सलेमपुर ग्रामीण से निकली 11 केवीए की पड़री बाजार फीडर की लाइन रेल लाइन क्रॉस कर रही थी, काम नहीं होने से छह घंटे आपूर्ति ठप रही। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि मारपीट नहीं हुई है। केवल गाली-गलौज हुआ था।