{"_id":"6548a069a7532443240d9889","slug":"lineman-dies-of-electric-shock-while-connecting-jumper-in-deoria-2023-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में हादसा: जम्फर जोड़ते समय करंट से लाइनमैन की मौत, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में हादसा: जम्फर जोड़ते समय करंट से लाइनमैन की मौत, मचा हड़कंप
Mon, 06 Nov 2023 01:51 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:51 PM IST
सार
राजू प्रसाद बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी पचलड़ी स्थित पॉवर हाउस पर थी। सोमवार की सुबह पॉवर हाउस के सामने जम्फर फाल्ट कर गया। जिससे राजू बनाने लगा। सब स्टेशन से अचानक बिजली की सप्लाई चालू हो गई और लाइनमैन बुरी तरह से झुलस कर गिर गया।
विज्ञापन
देवरिया में हादसा
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में पॉवर हाउस पर जम्फर का तार जोड़ते समय एक लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। झुलसने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह सोमवार की सुबह दस बजे रुद्रपुर क्षेत्र के पचलड़ी विद्युत सब स्टेशन पर तार ठीक कर रहा था कि अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। घटना स्थल पर भीड़ जुटता देख पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने को जिला अस्पताल भेज दिया। हालांकि घटना के कारण को लेकर जेई और एसडीओ अभी कुछ भी स्पष्ट नही बता रहे।
विज्ञापन
एकौना गांव के डढिया निवासी नेबूलाल के चार बेटो में बड़ा बेटा राजू प्रसाद (27)बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी पचलड़ी स्थित पॉवर हाउस पर थी। सोमवार की सुबह करीब दस बजे पॉवर हाउस के सामने जम्फर फाल्ट कर गया। जिससे राजू बनाने लगा। बताया जा रहा है कि सब स्टेशन से अचानक बिजली की सप्लाई चालू हो गई और लाइनमैन बुरी तरह से झुलस कर गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: रजिस्ट्री की प्रक्रिया के बाद निर्माण में आएगी तेजी, डिजाइन में हुआ है बदलाव
विज्ञापन
घटना की खबर पर विभाग के जेई अनिल कुमार और एसडीओ चंदन जायसवाल मौके पर पहुंचे। बिजली घर के पंजिका पर शट डाउन नहीं अंकित किया गया था। रुद्रपुर के सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने शव को पोस्टमार्टम कराने को जिला अस्पताल भेज दिया। एसडीओ ने कहा कि घटना के बारे में अभी पता किया जा रहा है। किस परिस्थिति में बिजली सप्लाई चालू हो गई, पता किया जा रहा है।
परिजनों ने लगाया कि जबरन शव पीएम भेजने का आरोप
घटना स्थल पर पहुंचे लाइनमैन और मृतक के परिजनों ने शव को जबरन पोस्टमार्टम भेजने का विभाग के अधिकारियों और पुलिस पर आरोप लगाया। लाइनमैन राजू कुमार, दुर्गेश, दिनेश, चंद्रमा आदि ने कहा कि मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे भी नहीं थे कि जिम्मेदारों ने शव को देवरिया भेजवा दिया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार के प्रति मानवता तक नहीं दिखाई। घटना स्थल पर मृतक की पत्नी और तीन नाबालिग बच्चों का रो रोकर बुरा हाल था।