{"_id":"65489d4e718b0e957902af22","slug":"goddhoiya-nala-after-registration-process-construction-will-speed-up-2023-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोड़धोइया नाला: रजिस्ट्री की प्रक्रिया के बाद निर्माण में आएगी तेजी, डिजाइन में हुआ है बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोड़धोइया नाला: रजिस्ट्री की प्रक्रिया के बाद निर्माण में आएगी तेजी, डिजाइन में हुआ है बदलाव
Mon, 06 Nov 2023 01:31 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:31 PM IST
सार
सीआरओ सुशील कुमार ने कहा कि गोड़धोइया नाला का निर्माण कार्य कराने के लिए जमीनों की रजिस्ट्री शुरू कराई जा रही है। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद चिह्नित स्थानों पर काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
गोड़धोइया नाला।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में गोड़धोइया नाला का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के लिए रजिस्ट्री की प्रक्रिया तेज की जा रही है। बृहस्पतिवार को दोबारा रजिस्ट्री की शुरुआत हुई। शनिवार तक कुल नौ लोगों ने 50 लाख से अधिक की संपत्ति की रजिस्ट्री प्रशासन के पक्ष में कराई। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
गोड़धोइया नाला का निर्माण कराने के लिए मोगलहा से लेकर झरना टोला के नजदीक तक रामगढ़ताल में जमीन का चिह्नीकरण किया गया है। इस परियोजना के लिए जब जमीन का अधिग्रहण शुरू हुआ तो करीब चार सौ मकान जद में आ गए। मकान टूटने की आशंका से परेशान लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर मकानों को बचाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर शहर पर धुंध की चादर बता रही कितनी बिगड़ गई हवा, टहलने से करें परहेज
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि नाला की चौड़ाई कम होने से लोगों के मकान बच जाएंगे। इस पर सीएम ने अधिकारियों को दोबारा नाला का सर्वे कराने को कहा। लखनऊ से आई टीम ने नाला का सर्वे करके दोबारा रिपोर्ट तैयार की। इस वजह से करीब ढाई माह से रजिस्ट्री ठप हो गई थी। बृहस्पतिवार को दोबारा रजिस्ट्री शुरू कराई गई।
इसे भी पढ़ें: फोन पे के बहाने लिया नंबर, अब फेक आईडी बनाकर कर रहा बदनाम
शनिवार तक कुल नौ लोगों ने 50 लाख से अधिक संपत्ति की रजिस्ट्री प्रशासन के पक्ष में की। अब तक कुल 60 लोग रजिस्ट्री करा चुके हैं।