{"_id":"66620e423e3afadbb70a3874","slug":"lineman-beaten-deoria-news-c-208-1-deo1004-127262-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आंधी-पानी में टूटकर गिरे तार की मरम्मत करने गए लाइनमैन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आंधी-पानी में टूटकर गिरे तार की मरम्मत करने गए लाइनमैन को पीटा
Fri, 07 Jun 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 07 Jun 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार.....
पुलिस को दी गई तहरीर में तीन नामजद व चार अज्ञात को किया आरोपित
शहर के आर्य नगर छोटी बभनी वार्ड नंबर दस की है घटना
तार की मरम्मत नहीं होने की वजह से करीब दो हजार लोगों की आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बघौचघाट के पकहा गांव निवासी हरिकेश पटेल पुत्र मैनेजर पटेल पुरवां फीडर में लाइन मैन के पद पर कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार की सुबह आई आंधी-पानी में वार्ड नंबर दस आर्य नगर छोटी बभनी में विद्युत तार टूट गया। इससे उस क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। करीब दो उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पा रही थी। सूचना पर तार की मरम्मत करने पहुंचे लाइन मैन को तीन लोगों ने चार अज्ञात लोगों के साथ मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया। लाइनमैन ने पुलिस को नामजद तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करते की गुहार लगाई है।
पुलिस को दी गई तहरीर में हरिकेश ने आरोप लगाया है कि आंधी-पानी की वजह से सुबह में आर्य नगर छोटी बभनी में 11 केवी का विद्युत तार टूट कर गिर गया। यहां पुरवां फीडर से गायत्रीपुरम को आपूर्ति जाती है। गायत्रीपुरम को जाने वाला तार काफी पुरानी लाइन है। लोग उसके नीचे घर बनाकर रह रहे हैं। सूचना पर कर्मचारियों के साथ मैं उसे जोड़ने पहुंचा। तार वहां रहने वाले बबलू वर्मा पुत्र स्व. रामचंद्र वर्मा के मकान के ऊपर से गया है। इसके बाद हमलोग तार जोड़ने में जुट गए। इसी दौरान बबलू अनुज वर्मा व जयप्रकाश गुप्ता व चार अज्ञात लोगों के साथ पहुंचा हमपर हमला बोल दिया। गाली-गलौज करते हुए मुझसे व कर्मियों से मारपीट करने लगे। लाठी-डंडे से मारपीट कर उन्होंने जान से भी मारने की धमकी दी। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। उनके चलते करीब दो हजार लोग को सुबह से बिजली नहीं मिल पाई है। इस संबंध में कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित लाइनमैन ने तहरीर दी है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।