फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   life saver problem in swimming pool

Deoria News: लाइफ सेवर का इंतजाम नहीं, अप्रैल में तरणताल शुरू करने की तैयारी

Fri, 22 Mar 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 22 Mar 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
life saver problem in swimming pool
स्पोर्ट्स स्टेडियम में ​स्थित तरणताल ।संवाद
...फोटो समाचार
विज्ञापन

पिछले सत्र में नहीं चला था तैराकी का प्रशिक्षण शिविर, तरणताल का हो रहा था नवीनीकरण व मरम्मत कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में पिछले एक साल से तरणताल के नवीनीकरण का कार्य अंतिम दौर में है। खेल निदेशालय के कैलेंडर के अनुसार अप्रैल माह से इसको चलाने की तैयारी हो रही है। हालांकि, अब तक यहां लाइफ सेवर की व्यवस्था नहीं हो पाई है। जबकि यहां तैराकों व शौकिया आने वालों की अधिक संख्या को देखते हुए दो लाइफ सेवरों की तैनाती पूर्व में रही है।
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित तरणताल का नवीनीकरण एवं मरम्मत कार्य लगभग पूरा हो गया है। ऐसे में खिलाड़ियों व शौकिया आने वालों को उम्मीदें हैं कि अप्रैल से इसका संचालन प्रारंभ हो जाएगा। कारण यह कि पिछले सत्र में मरम्मत कार्य के चलते तैराकी का प्रशिक्षण शिविर चला ही नहीं था। इससे तैराकी के खिलाड़ियों को अभ्यास करने में दिक्कतें हुई थीं। ऐसे में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा और कई प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी केवल प्रतिभाग ही कर सके और खाली हाथ लौटे।
विज्ञापन

उधर, जिला तैराकी संघ भी विभाग तैराकी का प्रशिक्षक व लाइफ सेवर की तैनाती किए जाने की मांग कर रहा है। जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष गंगतेश्वर सिंह व सचिव देवानंद भारती ने बताया कि संघ की ओर से खेल निदेशालय से स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैराकी के लिए स्थायी प्रशिक्षक व लाइफ सेवर देने की मांग की जाती है। खेल प्रोत्साहन समिति की बैठक में भी संघ की ओर से तरणताल को समय से चालू कराने एवं लाइफ सेवर की तैनाती व अन्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीनीकरण के बाद नए स्वरूप में आया तरणताल
तरणताल के दोनों पूल में पुराने टाइल्स के स्थान पर नया टाइल्स, किनारे-किनारे नया फर्श, चहारदीवारी, पुल में उतरने के लिए नई सीढ़ी, वाटर फिल्टर प्लांट लगाने का कार्य हुआ है। नवीनीकरण कार्य के बाद पुल नए आकार में व सुंदर दिखने लगा है।





स्पीकअप बोले खिलाड़ी




तरणताल पिछले साल नहीं चला। इससे तैराकी के खिलाड़ियों को परेशानी हुई। अब जल्द से जल्द इसे चलाने के प्रयास होने चाहिए। अब यह बनकर तैयार हो गया है तो जल्द यहां प्रशिक्षक और लाइफ सेवर भी तैनात किए जाएं।


-कुशल विश्वकर्मा, तैराकी सीनियर वर्ग फ्री स्टाइल के खिलाड़ी

तरणताल में उतरने वाले हर खिलाड़ी पर लाइफ सेवर निगाह रखता है। कोई डूबने न पाए, यह उनका मुख्य काम होता है। नए सत्र से तरणताल शुरू होता है तो इनकी तैनाती की प्रक्रिया को जल्द पूरा कर लिया जाना चाहिए, इससे तैराकी के खिलाड़ियों व शौकिया आने वालों को सुविधा होगी।



-वैभव वर्मा, तैराकी सीनियर वर्ग फ्री स्टाइल के खिलाड़ी




स्टेडियम के तरणताल में कभी प्रशिक्षक नहीं रहा है। यहां लाइफ सेवर ही प्रशिक्षक की भूमिका में अधिकतर रहा है। हालांकि, यह उनका मुख्य काम नहीं है, फिर भी उनके होने से पानी में उतरने वाले खिलाड़ियों को खतरे की आशंका नहीं रहती है।


-हर्ष गुप्ता, तैराकी सीनियर वर्ग बैक स्ट्रोक के खिलाड़ी


जल्द ही लाइफ सेवर के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा। खेल निदेशालय के निर्देश पर ही तरणताल का नए सत्र में शुभारंभ किया जाएगा। बड़ों व छोटे बच्चों वाले पूल की मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य पिछले माह पूरा हो चुका है। इनमें पानी भरकर इनका ट्रायल किया जा रहा है कि कहीं से पानी लीक तो नहीं हो रहा। प्रयास है कि दो लाइफ सेवर हों, इनकी तैनाती के बाद ही तरणताल को चालू किया जाएगा, इन्हें खेल प्रोत्साहन समिति से जिस माह तक पूल चलेगा। हर माह के लिए निर्धारित मानदेय दिया जाएगा।

-राज नारायण प्रसाद, क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed