{"_id":"666216eff7a0cddef601a1e7","slug":"licence-suspended-of-seed-shops-deoria-news-c-208-1-deo1004-127274-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तीन दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तीन दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित
Fri, 07 Jun 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 07 Jun 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार.........
- अभिलेख न जमा करने पर जिला कृषि अधिकारी ने की कार्रवाई
- तीन दुकानों से 30 प्रकार के नमूने लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सलेमपुर क्षेत्र में जिला कृषि अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बीज की चार दुकानों की जांच की। अभिलेख नहीं मिलने पर तीन दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने सलेमपुर क्षेत्र की बीज की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चार दुकानों की जांच की। कृषि अधिकारी ने जांच के दौरान तीन दुकानों से 30 प्रकार के नमूने लिए। नमूने का अभिलेख नहीं होने पर निलंबन की संस्तुति की गई। जिला कृषि अधिकारी ने सलेमपुर के लक्ष्मी बीज भंडार, मद्देशिया कृषि सेवा केंद्र, गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी सलेमपुर और गुप्ता खाद एजेंसी सलेमपुर की जांच की। दुकानदार अपने यहां मौजूद सामग्री का अभिलेख तैयार करते देखे गए।