{"_id":"68a0d53e4b63165591064646","slug":"lewd-behavior-of-students-threatened-teachers-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160924-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छात्राओं से की अश्लील हरकत, शिक्षकों को भी धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छात्राओं से की अश्लील हरकत, शिक्षकों को भी धमकाया
Sun, 17 Aug 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
भटनी का मामला, पुलिस ने पकड़ा, फिर हिदायत देकर छोड़ दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से लौट रहीं छात्राओं से कुछ मनबढ़ युवकों ने अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपियों ने कॉलेज के शिक्षकों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया, मगर परिजनों के आग्रह और माफी मांगने के बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर क्षेत्र के एक महाविद्यालय की छात्राएं स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रही थीं। रास्ते में कुछ युवकों ने उनका पीछा किया और छेड़खानी शुरू कर दी। छात्राओं के शोर मचाने पर कॉलेज के शिक्षक मौके पर पहुंचे और विरोध किया। इस पर मनचलों ने उन्हें धमकाया।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ के दौरान उन्होंने पूरी रात हवालात में बिताई। बाद में परिजनों के आग्रह और लिखित माफी मांगने पर पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में आए दिन होती रहती हैं। अभिभावकों ने मांग की है कि पुलिस सख्त कार्रवाई करे, ताकि कोई भी दोबारा छात्राओं के साथ इस तरह की हरकत करने का साहस न जुटा सके। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। पीड़ित पक्ष से तहरीर न मिलने और परिजनों के आग्रह पर उन्हें डांट-फटकार कर छोड़ दिया गया है। फिलहाल पुलिस की नजर उन पर बनी हुई है। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी दीपक शुक्ला ने बताया कि कॉलेज से लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी युवकों को हिरासत में लिया गया था। दोनों पक्षों की सहमति के बाद आरोपी के परिजनों ने दुबारा ऐसी गलती नही होने का आश्वासन दिया है।