{"_id":"6495e66432e176899c0458b8","slug":"lekhpal-who-went-to-measure-chakrod-was-beaten-up-case-registered-deoria-news-c-7-1-216969-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चकरोड की पैमाइश करने गए लेखपाल को पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चकरोड की पैमाइश करने गए लेखपाल को पीटा, केस दर्ज
विज्ञापन
भटनी के गोपालपुर गांव की घटना, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। चकरोड की पैमाइश के दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग, गाली-गलौज व मारपीट करने और अभिलेख फाड़े जाने के मामले में लेखपाल ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला भटनी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की बताई जा रही है। कार्रवाई के बाद पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। भाटपाररानी क्षेत्र के लेखपाल मृत्युंजय कुमार ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को वह अधिकारियों के निर्देश पर भटनी के गोपालपुर गांव में चकरोड की पैमाइश करने गए थे। ग्राम प्रधान के साथ वह चकरोड का सीमांकन कर रहे थे तभी गोपालपुर गांव के आशुतोष तिवारी व प्रमोद तिवारी मौके पर आ पहुंचे। दोनों गलत पैमाइश करने का आरोप लगाकर उनसे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसे पीट दिया, जिससे उन्हें चोट आई। आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ ही बैग में रखे जरूरी सरकारी अभिलेख फाड़ डाले और धमकी दी कि फिर से पैमाइश करने आए तो जान से मार देंगे। गांव वालों के बीच-बचाव करने पर पीड़ित ने भाग कर जान बचाई। शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और एससीएसटी एक्ट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया। एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि गोपालपुर गांव में पैमाइश करने गए लेखपाल के साथ गांव के दो लोगों ने मारपीट की है। उसके विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।