फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   lekha sahayak fainted after pd threat

कार्यालय में अचेत होकर गिरे लेखा सहायक

Mon, 27 Dec 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
lekha sahayak fainted after pd threat
बरहज के भलुअनी ब्लॉक में अपने कक्ष में बेहोश होकर गिरे लेखा सहायक और इलाज करते चिकित्सक संवाद - फोटो : DEORIA
कार्यालय में अचेत होकर गिरे लेखा सहायक
विज्ञापन

चिकित्सकों ने किया रेफर, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
भलुअनी। ब्लॉक परिसर में शाम को साढ़े चार बजे पीडी की फटकार के बाद लेखा सहायक सचिन मणि त्रिपाठी की तबीयत खराब हो गई। वह अपने कक्ष में अचेत होकर गिर पड़े। आनन-फानन उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सोमवार की शाम साढ़े चार बजे लेखा सहायक सचिन मणि त्रिपाठी अपने कक्ष में काम निपटा रहे थे। इसी बीच उन्हें किसी बात पर प्रभारी बीडीओ ने डांटा तो थोड़ी देर बाद वह बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़े। उन्हें बेहोश देखकर अन्य कर्मियों ने शोर मचाया। लेखा सहायक को प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया गया। जहां हालात सामान्य होने पर उन्हें ब्लॉक में लाया गया। वह दोबारा बेहोश होकर गिर पड़े। उसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भलुअनी ले जाया गया। गौरीबाजार में तैनाती के दौरान पीडी का एक राज्यमंत्री पुत्र के समर्थकों से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर केस दर्ज कराया था। उधर, प्रभारी बीडीओ एवं पीडी संजय पांडेय का कहना है कि लेखा सहायक काम में लापरवाही बरत रहे थे, उन्हें ठीक तरीके से कार्य करने के लिए कहा। तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए भेजा गया है। जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed